Thamma Box Office Collection Day 1 Prediction: थामा पहले दिन करेगी धमाकेदार कलेक्शन, बटोर सकती है इतने करोड़

Thamma Box Office Collection Day 1 Prediction: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तिकड़ी वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ इस दिवाली सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। मैडॉक फिल्म्स की इस फिल्म को लेकर गजब का उत्साह है। ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘स्त्री 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस को ‘थामा’ से बड़ी उम्मीदें हैं। दिग्गजों का मानना है कि यह आयुष्मान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर होगी। आइए इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन होने वाली कमाई की संभावनाओं पर नजर डालते हैं।

S S Rajamouli Birthday: जूनियर एनटीआर ने पहले छोड़ी फिल्म, अब बर्थडे पर राजामौली पर बरसाया प्यार

Thamma का ट्रेलर हो चुका है हिट

कुछ दिन पहले रिलीज हुआ ‘थामा’ का ट्रेलर दर्शकों के बीच हिट हो चुका है। आयुष्मान का चुलबुला अंदाज, रश्मिका की ताजगी और नवाजुद्दीन की रहस्यमयी मौजूदगी ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। हॉरर और हंसी का यह मेल मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का नया रंग लग रहा है। सचिन-जिगर के गाने, सोशल मीडिया पर छा चुके हैं। दिवाली का त्योहारी माहौल इसकी ओपनिंग को और धमाकेदार बना सकता है।

Hardik Pandya ने Mahieka Sharma संग रिलेशनशिप का किया एलान? एक साथ आए नजर

Thamma Box Office Collection Day 1 Prediction

आयुष्मान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी, जिसने पहले दिन 10.69 करोड़ कमाए थे। हालांकि, ‘थामा’ के साथ वह इतिहास रच सकते अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 20 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग ले सकती है। यह आयुष्मान की पहली फिल्म होगी जो इस आंकड़े को छूएगी। ‘स्त्री 2′ ने पहले दिन पेड प्रीव्यू मिलाकर 60.3 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी। ”थामा’ अगर 16-22 करोड़ के बीच ओपनिंग लेती है तोयह आयुष्मान के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग डे होगा।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 22: जॉली एलएलबी 3 ने 22वें दिन तोड़ा दम, जानें कलेक्शन

फिल्म में है दमदार स्टारकास्ट

‘थामा’ को ‘मुंजा’ फेम आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है। दिनेश विजान और अमर कौशिक के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं कड़ी है। आयुष्मान के अलावा रश्मिका मंदाना की पैन-इंडिया अपील, नवाजुद्दीन की गहरी एक्टिंग और परेश रावल, सत्यराज व फैसल मलिक जैसे सितारों का साथ इसे खास बनाता है। कहानी में हॉरर, रोमांस और हंसी का तड़का है, जो परिवारों को थिएटर्स तक खींच सकता है।

क्या Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari हो जाएगी फ्लॉप? क्या कह रहा कलेक्शन?

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?