Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 9: ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक शानदार कारोबार किया है। अपने दमदार कलेक्शन की वजह से यह फिल्म पहले ही सुपरहिट घोषित हो चुकी है। अब धुरंधर के सामने भी यह फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 9वें दिन कितना कारोबार किया है।
Dhurandhar X Review: दर्शकों को कैसी लगी ‘धुरंधर’? जनता की नजर में पास हुई या फेल?
तेरे इश्क में की 9वें दिन की कमाई (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 9)
‘तेरे इश्क में’ ने 9वें दिन अच्छी कमाई की है। नौवें दिन इस फिल्म ने 5.36 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 92.76 करोड़ रुपये की हो गई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यह धनुष की पहली 100 करोड़ी हिंदी फिल्म होगी। इससे पहले उनकी फिल्म रांझणा ने 60.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: ‘तेरे इश्क में’ का 8वें दिन कैसा रहा हाल? जानें कुल कमाई






