Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: ‘तेरे इश्क में‘ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है। 28 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। यही वजह है कि वीकएंड पर धमाकेदार कमाई के बाद अब यह फिल्म वीकडेज में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पांचवें दिन कितना कारोबार किया है।
Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 4: चार दिन में फ्लॉप हुई ‘गुस्ताख इश्क’, जानें कुल कमाई
पांचवें दिन कितनी हुई कमाई? (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5 Tuesday)
मंडे टेस्ट में पास होने के बाद तेरे इश्क में की रफ्तार एक बार फिर से तेज नजर आ रही है। मंगलवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 71 करोड़ रुपये हो गया है।
Tere Ishk Mein: ‘तेरे इश्क में’ की टीम ने फिल्म की शानदार ओपनिंग का जयपुर में मनाया जश्न
मंडे टेस्ट में पूरे नंबर से पास
बता दें कि ‘तेरे इश्क में’ ने सोमवार को सभी भाषाओं को मिलाकर 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सैकनिल्क के मुताबिक हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, तमिल में इसने 50 लाख रुपये जोड़े। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह पहले हफ्ते में 80 करोड़ की कमाई तक पहुंच सकती है।
Border 2 का क्लाइमैक्स होगा और भी धमाकेदार, तीन दिन एक्शन सीन शूट करेंगे सनी देओल, तारीख तय
धुरंधर पेश करेगी चुनौती
हालांकि, इसके लिए फिल्म को अपनी पकड़ बनाए रखनी होगी। फिलहाल तेरे इश्क में के लिए इस समय रास्ता साफ है, क्योंकि कोई भी फिल्म उसे इस समय टक्कर नहीं दे पा रही है। 5 दिसंबर को ही ‘धुरंधर’ इस फिल्म का रास्ता रोकने की कोशिश करेगी। देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की फिल्म का सामना ‘तेरे इश्क में’ कैसे करती है।






