Superman Trailer: सुपरमैन के फैंस के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। जेम्स गन की नई फिल्म सुपरमैन का ट्रेलर बुधवार यानी 14 मई 2025 को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में अभिनेता डेविड कोरेंसवेट सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर ने फिल्म की कहानी की झलक दिखाकर दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया गया है। इस बार सुपरमैन मुश्किल में है, क्योंकि वह अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हुए एक बड़े युद्ध को रोकने की जिम्मेदारी ले चुका है।
Captain America Brave New World: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे? यहां जानिए पूरी डिटेल
ट्रेलर में क्या देखने को मिला खास?
Superman के ट्रेलर की शुरुआत लोइस लेन (रेचल ब्रोसनाहन) और सुपरमैन (डेविड कॉर्न्सवेट) की मुलाकात से होती है। लोइस एक इंटरव्यू के दौरान कहती हैं, “हाल ही में आपकी बहुत आलोचना हो रही है…” सुपरमैन जवाब देता है, “मेरे काम की? मैंने तो एक युद्ध रोका!” इसके बाद ट्रेलर सुपरमैन को युद्ध के मैदान में दिखाता है, जहां वह बिना किसी की इजाजत के एक देश में दाखिल होकर युद्ध रोकने की कोशिश करता है। उसका मकसद सिर्फ भलाई करना है, लेकिन यह फैसला उसे मुश्किल में डाल देता है। ट्रेलर में सुपरमैन को जमीन पर गिरते और आम लोगों द्वारा सहारा पाते हुए दिखाया गया है। इसमें निकोलस होल्ट के किरदार लेक्स लूथर की झलक भी देखने को मिलती है। वह फिल्म के मुख्य खलनायक हैं। एक्शन, ड्रामा और भावनाओं से भरा यह ट्रेलर फैंस को बेसब्र कर रहा है।
इस दिन रिलीज होगी सुपरमैन
जेम्स गन की Superman एक नए डीसी यूनिवर्स की शुरुआत है जो पुराने डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (DCEU) से अलग है, जिसमें हेनरी कैविल सुपरमैन थे। इस फिल्म में डेविड कोरेंसवेट के साथ एडी गैथेगी, एंथनी कैरिगन, नाथन फिलियन, इसाबेला मर्सिड, स्काइलर गिसोंडो, सारा सैंपाइयो, मारिया गैब्रिएला डी फारिया, वेंडेल पियर्स, एलन टुडिक, प्रुइट टेलर विंस और नेवा हॉवेल जैसे सितारे नजर आएंगे। सुपरमैन 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।








