Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Prediction : वरुण धवन और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म वरुण की हालिया रिलीज ‘बेबी जॉन’ के बाद उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट है। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Prediction
फिल्म के शुरुआती आंकड़े उत्साहजनक हैं। 29 सितंबर रात 11 बजे तक टॉप नेशनल चेन्स में करीब 9,200 टिकट बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग में पीवीआर आईनॉक्स ने 7,500 टिकट्स की बिक्री के साथ बाजी मारी है। वहीं, सिनेपोलिस ने 1,700 टिकट्स बेचे। रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ओपनिंग डे तक 50,000 टिकट्स की बिक्री हो सकती है। धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म से पहले दिन 10.50 से 12.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद है। अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो इवनिंग और नाइट शोज में हाउसफुल का माहौल बन सकता है।
The Raja Saab Trailer: हंसी, एक्शन और रहस्य से भरपूर द राजा साब का ट्रेलर रिलीज
क्या तीसरी बार भी चलेगा जादू?
वरुण धवन (सनी) और जान्हवी कपूर (तुलसी) की ताजा जोड़ी के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल जैसे सितारे फिल्म को और मजेदार बनाते हैं। शशांक खेतान प्यार, हंसी और फैमिली ड्रामा वाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी ट्रेलर में यही सब मसाला देखने को मिला है। फिल्म के गाने और मजेदार डायलॉग्स पहले ही वायरल हो चुके हैं। शशांक इससे पहले वरुण के साथ ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी हिट्स दे चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि यह तीसरी फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
OG Box Office Collection Worldwide Day 4: ओजी ने मचाया विश्वभर में धमाल, 252 करोड़ पहुंची कमाई
‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगी कड़ी टक्कर
फिल्म को ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ से जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है। इस पैन-इंडिया फिल्म की एडवांस बुकिंग में कन्नड़ वर्जन ने 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, कुल एडवांस बुकिंग 5 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है। यह ‘सनी संस्कारी’ से आगे है। फिर भी ट्रेड पंडितों का कहना है कि रोमांटिक कॉमेडी का जादू हमेशा फैमिली ऑडियंस को खींचता है। अगर पहले दिन का रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो वीकेंड पर यह फिल्म रफ्तार पकड़ सकती है।






