Smriti Mandhana Confirms Engagement: भारतीय महिला क्रिकेट की चमकती सितारा स्मृति मंधाना ने गुरुवार को अपनी सगाई का ऐलान कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। सगाई का खुलासा उन्होंने एक बेहद प्यारे और मजेदार इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए किया। इसमें उनकी कई साथी खिलाड़ी भी नजर आईं।
120 Bahadur Box Office Collection Day 1: ‘120 बहादुर’ ने पहले दिन दिखाई धमक, जानें कलेक्शन
Smriti Mandhana ने वीडियो के जरिए किया एलान
वीडियो के आखिर में स्मृति ने अपनी चमचमाती सगाई की अंगूठी भी दिखाई। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। वीडियो में जेमिमा रॉड्रिग्स, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और श्रेयंका पाटिल जैसी भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति के साथ ठुमके लगाती दिखीं। सबने मिलकर पुराना मशहूर गाना “समझो हो ही गया” (लगे रहो मुन्ना भाई) पर डांस किया। ये कोरियोग्राफी इतनी क्यूट थी कि देखते ही देखते वायरल हो गई।
View this post on Instagram
Mastiii 4 Box Office Collection Day 1: ‘मस्ती 4’ पहले दिन ही धड़ाम से गिरी, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
पलाश मुच्छल से की सगाई
संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल (30) ही वो खुशकिस्मत शख्स हैं, जिनके साथ Smriti Mandhana ने सगाई की है। पिछले महीने ही इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान पलाश ने मजाक-मजाक में कह दिया था कि स्मृति मंधाना जल्द ही इंदौर की बहू बनने वाली हैं। उस समय तो उन्होंने सीधे-सीधे कुछ नहीं बताया था, लेकिन उस बयान ने अफवाहों को और हवा दे दी थी। मैदान के बाहर ये खुशखबरी उस समय आई है, जब स्मृति मैदान के अंदर पूरे फॉर्म में हैं। पिछले महीने ही उन्होंने महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा 434 रन बनाकर इतिहास रचा था। भारत ने पहली बार महिला विश्व कप जीता और स्मृति उस जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं। विश्व कप जीत के कुछ दिन बाद ही पलाश का स्मृति के साथ विश्व कप ट्रॉफी पकड़े फोटो वायरल हुआ था। फैंस ने इसे “सबसे बेहतरीन प्री-वेडिंग गिफ्ट” कहकर खूब पसंद किया था।
पलाश मुच्छल कौन हैं?
पलाश मशहूर संगीतकार पलक मुच्छल के छोटे भाई हैं। उन्होंने टी-सीरीज, जी म्यूजिक जैसी कंपनियों के लिए 40 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो कंपोज किए हैं। उन्होंने वेब सीरीज रिक्शा डायरेक्ट की है और अभी राजपाल यादव व रुबीना दिलैक स्टारर फिल्म अर्ध बना रहे हैं। बचपन में वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म खेलें हम जी जान से में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ छोटा-सा रोल भी कर चुके हैं। वहीं, 29 साल की Smriti Mandhana महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा था।अब विश्व कप की ट्रॉफी के बाद उनके घर में शहनाई बजने वाली है।








