Vvan: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म ‘वन’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। सिद्धार्थ ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं…
सिद्धार्थ की पोस्ट ने फैंस का बढ़ाया उत्साह
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक्स पर अपनी फिल्म Vvan की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए लिखा, “जंगल ने अपनी बात कह दी है। अब ताकत का तूफान आएगा। 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर इस रोमांचक सफर के लिए तैयार हो जाइए। वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट 15 मई 2026 को रिलीज हो रही है।” उनकी इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
The forest has whispered. The force will be unleashed on 15th May, 2026! Get ready for the big screen adventure! #VVAN – Force of the Forrest releasing on 15th May, 2026.@tamannaahspeaks #ShobhaKapoor @EktaaRKapoor @ArunabhKumar @StephenPoppins #JanviGill @balajimotionpic… pic.twitter.com/zCb5Tyro9p
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) May 16, 2025
‘वन’ में क्या है खास?
‘वन’ एक एक्शन से भरपूर रोमांचक फिल्म है, जिसे जंगल की पृष्ठभूमि के इर्द-गिर्द बुना गया है। सिद्धार्थ इस फिल्म में एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने किया है।








