Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, राष्ट्रपति से ग्रहण किया पुरस्कार

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के फैंस के लिए 23 सितंबर 2025 का दिन ऐतिहासिक बन गया। बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान ने दिल्ली में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अपना पहला नेशनल अवॉर्ड हासिल किया। शाहरुख को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार मिला।

Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 के ट्रेलर ने मचाई धूम, 24 घंटे में बटोरे इतने मिलियन व्यूज

ट्रेडिशनल सूट में खूब जंचे शाहरुख

समारोह में शाहरुख ने हाथ जोड़कर दर्शकों का अभिवादन किया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान ग्रहण किया। काले ट्रेडिशनल सूट में सजे शाहरुख की यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने किया प्रेग्नेंसी का एलान, सफेद ड्रेस में बेबी बंप के साथ दिखीं

समारोह में दिखा किंग Shah Rukh Khan का जलवा

पुरस्कार समारोह में शाहरुख की तारीफ में एक भावुक प्रस्तुति दी गई। होस्ट ने कहा, “इतिहास रचा गया है। जिनकी मुस्कान ने सीमाएं पार कीं, जिनके डायलॉग हमारी रोजमर्रा की भाषा बन गए। दिल्ली के थिएटर्स से लेकर वैश्विक स्टारडम तक का उनका सफर एक कहानी है। आज रात जवाब साफ है – वे न सिर्फ नेशनल अवॉर्ड विजेता हैं, बल्कि हमेशा दिलों के बादशाह रहेंगे।” शाहरुख ने स्टेज पर फ्लाइंग किस देकर फैंस और मेहमानों का दिल जीत लिया। वहीं, हॉल तालियों से गूंज उठा।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5: जॉली एलएलबी 3 का जादू पांचवें दिन भी बरकरार, जानें कलेक्शन

किंग’ की शूटिंग से छुट्टी लेकर आए दिल्ली

Shah Rukh Khan इस समय अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए वह विदेश में थे। हालांकि, इस खास मौके के लिए वह दिल्ली पहुंचे थे। ‘किंग’ में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह उनकी दीपिका के साथ छठी फिल्म है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन बने हैं। यह एक्शन-थ्रिलर 2026 में रिलीज होगी।

Akshay Kumar: एआई जनरेटेड ट्रेलर में खुद को देख भड़के अक्षय कुमार, बोले- ये सभी फेक हैं

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?