Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह है उनकी लंदन में अचानक मौजूदगी। किंग खान वहां ठीक उसी वक्त पर हैं जब मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की शूटिंग शुरू हो रही है। शाहरुख का लंदन में होना फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है।
लंदन में शाहरुख खान
कई लोग कयास लगा रहे हैं कि वह हॉलीवुड में सुपरहीरो की भूमिका के साथ धमाकेदार डेब्यू करने सकते हैं। हाल ही में Shah Rukh Khan लंदन में अपनी आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे पर आधारित म्यूजिकल शो ‘कम फॉल इन लव द डीडीएलजे म्यूजिकल’ के कलाकारों से मिलने पहुंचे थे। इन दिनों लंदन में इस शो की तैयारी मैनचेस्टर में प्रदर्शन के लिए चल रही है। शो के एक कलाकार एश्ले डे ने इस बारे में कहा कि शाहरुख ने बड़े प्यार और उत्साह के साथ पूरी कास्ट का स्वागत किया। हालांकि, यह मुलाकात म्यूजिकल को समर्थन देने के लिए थी, लेकिन मार्वल की फिल्म की शूटिंग के समय शाहरुख का लंदन में होना फैंस को उत्साहित कर रहा है।
ये सितारा भी आया नजर
दिलचस्प बात यह है कि Shah Rukh Khan के अलावा पॉप स्टार हैरी स्टाइल्स भी हाल ही में लंदन में नजर आए। वह ट्वेंटी वन पायलट्स के कॉन्सर्ट में दिखे थे। फैंस अब यह भी कयास लगा रहे हैं कि हैरी का मार्वल फिल्म इटर्नल्स का किरदार इरोस टएवेंजर्स: डूम्सडेट में वापसी कर सकता है। दोनों सितारों का एक ही समय में लंदन में होना फैंस को महज संयोग नहीं लग रहा है।
Shah Rukh Khan: आशुतोष गोवारिकर के बेटे के रिसेप्शन में छा गए शाहरुख, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म
सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि शाहरुख इस फिल्म में असली ‘डॉक्टर डूम’ की भूमिका निभा सकते हैं। फैंस का मानना है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर का किरदार एक चाल हो सकता है और शाहरुख असल खलनायक के रूप में सामने आ सकते हैं। फैंस के मुताबिक यह ट्विस्ट मार्वल की इस मल्टीवर्स कहानी को और रोमांचक बना सकता है। हालांकि, मार्वल स्टूडियोज या शाहरुख की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
SRK is in london (Avengers doomsday is filming here) 👀
— bk. (@CalIMeDon) May 7, 2025
Doomsday shooting is happening in London BTW
— Chill Guy (@very_chillhu) May 7, 2025
Harry Styles in London yesterday! pic.twitter.com/lslKSfRVMy
— Harry and Niall News! (@HarryNiallNews) May 13, 2025
‘किंग’ में जल्द दिखेंगे शाहरुख खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो Shah Rukh Khan अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना खान और दोस्त अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगे। ‘किंग’ की शूटिंग भी मई के मध्य से शुरू होने वाली है। शाहरुख को पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था। यह फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी।








