Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के ‘किंग’ लुक के दीवाने हुए लोग, टैटू और स्टाइल की हो रही तारीफ

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान एक बार फिर अपने नए अवतार से इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ के सेट से एक छोटा सा वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें शाहरुख का लुक प्रशंसकों को दीवाना बना रहा है।

किंग लुक में छाए शाहरुख खान

इस क्लिप में Shah Rukh Khan सफेद बनियान, काले चश्मे और ग्रे बीनी कैप में नजर आ रहे हैं। उनके हाथों पर टैटू और फिट फिजिक देखकर लोग उनकी तुलना उनकी सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ से कर रहे हैं। शाहरुख का यह लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। जहां कुछ प्रशंसक उनके इस स्टाइलिश अवतार की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई लोग उनकी तुलना सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ से कर रहे हैं, जिसने मास सिनेमा को नया आयाम दिया था। कुछ फैंस ने तो सलमान के मौजूदा लुक पर भी सवाल उठाए।

Drishyam 3 vs King: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ के बीच होगी बॉक्स ऑफिस की जबरदस्त टक्कर?

लोग कर रहे जमकर तारीफ

एक यूजर ने लिखा, “Shah Rukh Khan और सलमान की उम्र एक जैसी है, लेकिन सलमान एक ही लुक में 3-4 फिल्में कर रहे हैं, जबकि शाहरुख हर बार नया लुक लाते हैं जैसे पठान, जवान, डंकी और अब किंग।” वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “शाहरुख इस उम्र में भी नंबर वन बनने की कोशिश कर रहे हैं। यह उनकी मेहनत और जुनून दिखाता है।” कुछ फैंस ने उनके टैटू वाले लुक को लेकर उत्साह दिखाया। एक यूजर ने लिखा, “इस टैटू लुक से मेरे दिमाग में एक धमाकेदार सीन बन रहा है। अगर सिद्धार्थ आनंद ने इस लुक को सही तरीके से टीजर या फिल्म में दिखाया तो गजब हो जाएगा।” एक अन्य प्रशंसक ने कहा, “यह ‘किंग’ का लुक अभी पूरा नहीं है। टैटू, हेयरस्टाइल और स्टाइलिंग में अभी और सरप्राइज बाकी हैं। यह किरदार कुछ अलग और बोल्ड होने वाला है।”

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

‘किंग’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में Shah Rukh Khan के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ और अभय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। इसे लेकर फैंस का उत्साह अभी से सातवें आसमान पर है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?