Shah Rukh Khan से मिलती है मुफासा की कहानी, जानिए कैसे?

बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan अपनी शानदार एक्टिंग और लोगों के दिलों पर राज करने के लिए जाने जाते हैं। वह दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी धाक जमा चुके हैं। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं। इस साल, शाहरुख अपने फैंस को कुछ नया देने जा रहे हैं, क्योंकि वह डिज्नी की मशहूर फिल्म लायन किंग के मुफासा के किरदार की आवाज बने हैं। हाल ही में, शाहरुख ने मुफासा और अपने बीच के समानताओं के बारे में बात की।

Pushpa 2 The Rule पर तेजी से चल रहा काम, अब इस एक्ट्रेस ने पूरी कर ली डबिंग

मुफासा की कहानी, शाहरुख की जुबानी

हाल ही में जारी हुए एक वीडियो में Shah Rukh Khan ने मुफासा की कहानी साझा की, जो संघर्ष, धैर्य और अंततः विजय की एक प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा, “यह कहानी है एक ऐसे राजा की, जिसे राजनीति की रोशनी नहीं, बल्कि अकेलेपन की विरासत मिली, लेकिन उसके शब्दों में बस था उसका जुनून और उसी जुनून ने उसे जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचा दिया। जमीन पर कई राजा राज करते आए हैं, लेकिन उसने सबके दिलों में राज किया… हालात की आंधियों से उठकर, एक सच्चा राजा। यह कहानी कितनी मिलती-जुलती है ना? (मुस्कुराते हुए) लेकिन ये कहानी है मुफासा की।”

अल्लू अर्जुन ने Pushpa 2 की रिलीज से 9 दिन पहले फिल्म के निर्देशक के लिए कह दी यह बड़ी बात

Shah Rukh Khan से मिलती है मुफासा की कहानी

बता दें कि शाहरुख की कहानी भी मुफासा से काफी मिलती जुलती है। इंडस्ट्री में कोई भी जान पहचान न होने के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने आज बॉलीवुड के किंग होने का मुकाम हासिल किया है। केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।

‘Love and War’ पर आया बड़ा अपडेट, इस खास सीन की शूटिंग कर रहे Alia Bhatt और Vicky Kaushal

मुफासा: द लायन किंग का हिंदी ट्रेलर

20 नवंबर 2024 को मुफ़ासा: द लायन किंग का हिंदी ट्रेलर जारी किया गया। इस फिल्म में Shah Rukh Khan के साथ उनके बच्चों आर्यन खान और अबराम खान की आवाज भी सुनने को मिलेगी। उनके बेटे आर्यन खान ने इसमें सिम्बा का किरदार आवाज दी है और छोटे बेटे अबराम ने युवा मुफासा की आवाज में जान डाली है।

Ajith Kumar – Prashanth Neel: प्रशांत नील की 2 फिल्मों से तहलका मचाएंगे अजित कुमार!

Shah Rukh Khan की अपकमिंग फिल्में

इस समय Shah Rukh Khan अपनी अगली फिल्म किंग के लिए भी तैयार हो रहे हैं, जो 2025 में रिलीज होगी। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर में शाहरुख एक शक्तिशाली एक्शन भूमिका में नजर आएंगे, और उनकी बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में होंगी। इसके अलावा, शाहरुख के पास पठान की सीक्वल और अन्य कई अघोषित परियोजनाएं भी हैं।

 

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?