Do Deewane Seher Mein: बॉलीवुड में एक नई लव स्टोरी की तैयारी शुरू हो गई है। जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस ने साथ आकर नई फिल्म का ऐलान किया है। इसका नाम है दो दीवाने सहर में। फिल्म में लीड रोल में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी पहली बार पर्दे पर आएगी। फैंस अभी से दोनों को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म का डायरेक्शन रवि उद्यावर कर रहे हैं।
डायनासोरों की दुनिया में पहुंचे Shah Rukh Khan- Salman Khan, देखें तस्वीरें
Do Deewane Seher Mein में बना रहे रवि उद्यावर
इससे पहले रवि उद्यावर श्रीदेवी स्टारर फिल्म मॉम बना चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। प्रोडक्शन की कमान खुद संजय लीला भंसाली के हाथ में है। उनके साथ प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा भी प्रोड्यूसर हैं। को-प्रोड्यूसर हैं कल्पना उद्यावर। वो ये फिल्म रवि उद्यावर फिल्म्स के साथ मिलकर बन रही है।
Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने कंफर्म की सगाई की बात, विश्व कप ट्रॉफी के बाद अब शहनाई की बारी
Do dil, ek seher, aur ek imperfectly perfect prem kahani! ❤️
This Valentine’s Day, isq se isq ho jayega! 💕#DoDeewaneसहरMein – 20th Feb 2026!@SiddyChats @IlaArun2 #RaviUdyawarFilms @bhansali_produc @ZeeStudios_ #SanjayLeelaBhansali @prerna982 #UmeshKrBansal #BharatKumarRanga… pic.twitter.com/BgseO1exjc— Mrunal Thakur (@mrunal0801) November 21, 2025
Do Deewane Seher Mein की रिलीज डेट का हुआ एलान
फिल्म की रिलीज डेट भी फिक्स हो गई है। यह 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी अगले साल वैलेंटाइन वीक में ये फिल्म थिएटर्स में आएगी। किसी भी लव स्टोरी के लिए इससे बेहतर तारीख और क्या हो सकती है। सिद्धांत चतुर्वेदी पिछले कुछ सालों में गली बॉय, बंटी और बबली 2, खोजा और गहराइयां जैसी फिल्मों से छाए हुए हैं। मृणाल ठाकुर भी सुपर 30, बाटला हाउस, सीता रामम, हाय नन्ना और हाल ही में कल्कि जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।
120 Bahadur Box Office Collection Day 1: ‘120 बहादुर’ ने पहले दिन दिखाई धमक, जानें कलेक्शन








