Satish Shah- Salman Khan: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन पर पूरा बॉलीवुड गम में डूबा है। सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपने पुराने को-स्टार को भावुक श्रद्धांजलि दी है। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। यह फोटो 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘जुड़वां’ की है। तस्वीर में सलमान मुस्कुरा रहे हैं। उनके सामने सतीश शाह पुलिस की वर्दी में खड़े हैं। दोनों के चेहरे पर वही पुरानी दोस्ती की चमक है।
Satish Shah Death: किस बीमारी ने ली अभिनेता शाह की जान?
Salman Khan ने Satish Shah को दी श्रद्धांजलि
सलमान ने कैप्शन में दिल से लिखा, “15 साल की उम्र से जानता हूं… राजा की तरह जिया। आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको मिस करूंगा सतीश जी…”‘। जुड़वां’ में सलमान ने राजू और प्रेम का डबल रोल किया था। सतीश शाह ने सख्त मगर मजेदार पुलिस अफसर का किरदार निभाया था।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: सुपरहिट नहीं ब्लॉकबस्टर हो सकती है ‘दीवानियत’
Known u since I was 15… life lived kingsize.. May your soul rest in peace. Will miss u Satish Ji… pic.twitter.com/HvUNyy7BbU
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 26, 2025
इस वजह से हुआ निधन
फिल्म के गाने ‘तू मेरे दिल में बस जा’ और कॉमेडी सीन्स आज भी लोगों को हंसाते हैं। Salman Khan उस वक्त महज 32 साल के थे। इसके अलावा भी सतीश शाह और सलमान हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके थे। सलमान की यह पोस्ट देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं। सतीश शाह का निधन किडनी फेलियर से बीते दिन यानी 25 अक्तूबर को हो गया था। वह 74 साल के थे। ‘सराभाई वर्सेज सराभाई’ से लेकर ‘जाने भी दो यारो’ तक, उनकी कॉमेडी का जादू हमेशा जिंदा रहेगा।
Thamma Box Office Collection Day 5: थामा हिट होगी या नहीं? इस दिन में हो जाएगा फैसला








