Warda S Nadiadwala: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशन की धूम के बीच निर्माता साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा एस नाडियाडवाला ने एक खास आध्यात्मिक यात्रा शुरू की है। वर्धा हज यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की है।
सोशल मीडिया पर कही ये बात
Warda S Nadiadwala ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकल रही हूं। इस पवित्र सफर के लिए तैयार हूं। मेरे लिए दुआ करें। मैं भी आप सभी को अपनी दुआ में याद रखूंगी।” उन्होंने यह भी लिखा, “मैं माफी मांगती हूं और मैं माफ भी करती हूं। कृपया मुझे माफ करें, धन्यवाद, मैं आप सभी से प्यार करती हूं। हज 2025, अब शुरू!” उनके इस संदेश ने फैंस का दिल छू लिया है।
Embarking on a Spiritual Quest,
Off to the Divine Journey Labbaik 🙌🙌🙌
Pls remember me in your Prathnaas, prayers and Duas, i’l remember u’l too 🤩🤗Oh mandatory note…. Iam sorry, and i Forgive 😇
Iam sorry, pls forgive me, thank u, i love u’l
Hajj 2024 now off to… pic.twitter.com/MnC7shv1WE
— Warda S Nadiadwala 🐎 (@WardaNadiadwala) May 30, 2025
हाउसफुल 5 का जोरदार प्रमोशन जारी
Warda S Nadiadwala की इस आध्यात्मिक यात्रा के साथ-साथ उनके पति साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की चर्चा भी जोरों पर है। यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। साजिद नाडियाडवाला ने न सिर्फ इस फिल्म का निर्माण किया है, बल्कि इसकी कहानी और पटकथा भी खुद लिखी है। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।
फिल्म में दिखेंगे कई सितारे
‘हाउसफुल 5’ में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आएंगे, जिनमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नाडीज, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी जैसे नाम शामिल हैं। यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।








