Saiyaara Trailer: ‘सैयारा’ का ट्रेलर रिलीज, अहान पांडे और अनीत पड्डा की लव स्टोरी ने मचाया धमाल

Saiyaara Trailer: फिल्म ‘सैयारा’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इसमें नए चेहरे अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहले चार गाने रिलीज होने के बाद से ही यह रोमांटिक ड्रामा साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

Metro In Dino Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई मेट्रो इन दिनों, चौथे दिन कमाई में भारी गिरावट

ट्रेलर की झलक में दिखा प्यार, ड्रामा और इमोशन

सैयारा’ का ट्रेलर (Saiyaara Trailer) एक शानदार शुरुआत के साथ दर्शकों का ध्यान खींचता है। ट्रेलर में अहान पांडे एक स्ट्रगलिंग सिंगर के किरदार में दिखाई देते हैं, वह एक म्यूजिक लेबल के प्रमुख से अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। इसके बाद वह गर्व से कहते हैं, “कृष कपूर! नाम याद रखो।” फिर अनीत पड्डा की एंट्री होती है जो एक लेखिका के रूप में कृष की टीम में शामिल होती हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच प्यार की शुरुआत के कुछ खूबसूरत पल दिखाए गए हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब अनीत अहान को चाकू दिखाकर उन्हें छोड़ने के लिए कहती हैं। ट्रेलर का सबसे दिलकश हिस्सा है इसका टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’, जिसमें अहान भीड़ के बीच सब कुछ खोते नजर आते हैं। यह गाना पहले ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

दमदार दिखी केमेस्ट्री

बता दें कि अहान, अभिनेता चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं। इससे पहले वे कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, अनीत पड्डा ने वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोन्ट क्राय’ और 2022 की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। अब यश राज बैनर के तले वह पहली बार मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। दोनों की ताजगी और केमिस्ट्री ट्रेलर में साफ झलकती है।

Sitaare Zameen Par Box Office Collection: नहीं कम हो रहा सितारे जमीन पर का जादू, 17वें दिन 31.58 फीसदी का उछाल

क्या चलेगा मोहित सूरी का जादू?

निर्देशक मोहित सूरी ‘आशिकी 2’, ‘हमारी अधूरी कहानी’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी रोमांटिक फिल्मों के अलावा ‘जहर’, ‘कलयुग’ और ‘अवारापन’ जैसे सस्पेंस थ्रिलर भी बना चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ थी। अब ‘सैयारा’ के साथ वे एक बार फिर प्यार की कहानी लेकर आ रहे हैं।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?