Romeo S3 Box Office Collection Day 1: 90 के दशक के मशहूर निर्देशक गुड्डू धनोआ ने लंबे समय बाद बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। उनकी नई फिल्म का नाम ‘रोमियो एस3’ है। हालांकि, उनका यह कमबैक काफी फीका रहा है। 16 मई को उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, दर्शकों से इसे उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
पहले दिन ही फेल हुई ‘रोमियो एस3’
Romeo S3 में ठाकुर अनूप सिंह और पलक तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। इस एक्शन थ्रिलर को पहले दिन ही दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना काफी मुश्किल
‘रेड 2’, ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ के आगे Romeo S3 का टिका रहना काफी ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है। हाल ही में पलक तिवारी की फिल्म ‘द भूतनी’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। द भूतनी की तरह की ‘रोमियो एस3’ को भी दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ऐसे में फिल्म के फ्लॉप होने की आशंका काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Raid 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चट्टान की तरह टिकी है ‘रेड 2’, 16वें दिन की धांसू कमाई






