I-POPSTAR: रोहित राऊत बने भारत के पहले आई-पॉपस्टार, एमेजन एमएक्स प्लेयर के शो का धमाकेदार फिनाले

I-POPSTAR: एमेजन एमएक्स प्लेयर के I-POPSTAR के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले हो गया। छह हफ्ते, 85 से ज्यादा नए गाने और देशभर के उभरते कलाकारों ने मिलकर एक ऐसा तहलका मचाया कि सोशल मीडिया पर सिर्फ यही नाम ट्रेंड कर रहा है। आखिरकार रोहित राऊत ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली और भारत के पहले I-POPSTAR बन गए। फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दीं। चरन पठानिया ने कॉन्सर्ट स्टाइल में शुरुआत की। मुनव्वर फारूकी ने राधिका भिदे को काव्यात्मक अंदाज में पेश किया और राधिका ने अपने परिवार के सामने दिल छू लेने वाला गाना गाया। फिर मुनव्वर ने स्टैंड-अप से सबको हंसाया। प्रिंस नरूला स्पेशल गेस्ट बने और अपनी बेटी का वीडियो दिखाया जिसमें वो I-POPSTAR के गानों पर नाच रही थी। टॉप 2 में रोहित राऊत (टीम परमिश) और ऋषभ पंचाल (टीम किंग) पहुंचे। इसके बाद रोहित की जीत का एलान हुआ। रोहित को नकद पुरस्कार के रूप में 7 लाख मिले। वहीं, ऋषभ को 3 लाख मिले।

Kapil Sharma: 11 साल बाद कलर्स पर लौट रहे कपिल शर्मा, इस शो में जल्द करेंगे शिरकत

जीत के बाद रोहित ने कही ये बात

विजेता रोहित राऊत ने कहा, “जब मैं I-POPSTAR में आया था, तब मैं एक कलाकार के रूप में अपनी पहचान की तलाश कर रहा था। कई हफ्तों बाद आज अपने आप को विजेता के रूप में देखकर मेरे अंदर अपनी कला के प्रति बहुत आत्मविश्वास आया है। मैं अपने मेंटर परमिश पाजी का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिनके बिना यह संभव नहीं था। उन सभी फैंस का भी आभार, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मेरा साथ दिया। मैं यह अवॉर्ड हर उस क्षेत्रीय कलाकार को समर्पित करता हूँ जो आगे बढ़कर अपना टैलेंट दिखाना चाहता है और अपने सपने पूरे करना चाहता है। अंत में, मैं एमेजन एमएक्स प्लेयर को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हम जैसे स्वतंत्र संगीतकारों को अपना हुनर दिखाने और लाखों लोगों तक पहुंचने का मंच प्रदान किया।”

मेंटर ने जताई खुशी

I-POPSTAR
रोहित राऊत: Filmi Hoon

मेंटर परमिश वर्मा ने कहा, “इन कलाकारों ने मंच पर जो जुनून दिखाया, वह वाकई कमाल का था। वे अपनी सच्ची कहानियां लेकर आए और उन्हें ऐसी दमदार प्रस्तुतियों में बदल दिया, जिन्होंने पूरे देश के लोगों से जुड़ाव बनाया। एक मेंटर के रूप में उन्हें आगे बढ़ते देखना मेरे लिए बहुत संतोषजनक रहा है। मुझे बेहद गर्व है कि पहला I-POPSTAR मेरी टीम से है। रोहित शुरू से ही वाकई शानदार रहा है। उसे बढ़ते, नए प्रयोग करते और मंच को अपना बनाते हुए देखना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा। हमारे लिए यह सिर्फ एक सफल सीजन नहीं है, बल्कि यह साबित करता है कि भारत अब बड़े मंच पर स्वतंत्र पॉप संगीत को अपनाने के लिए तैयार है।”

किंग ने क्या कहा?

जज किंग ने कहा, “I-POPSTAR ने हमें दिखा दिया कि भारतीय पॉप का भविष्य कैसा है। यह शक्तिशाली, निडर और सच्चा है। इन युवा कलाकारों को बढ़ते हुए, जोखिम उठाते हुए और बिना किसी रोक-टोक के खुद को व्यक्त करते देखना मुझे याद दिलाता है कि स्वतंत्र संगीत क्यों मायने रखता है। हर एक कलाकार ने मंच पर कुछ असली पेश किया और यही इस मूवमेंट को इतना खास बनाता है।”

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?