Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर आज के समय में बॉलीवुड के सबसे व्यस्त सितारों में से एक हैं। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद उनके पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’, नितीश तिवारी की ‘रामायण’ और ‘एनिमल पार्क’ जैसी बड़ी फिल्में लाइन में हैं। लेकिन अब रणबीर ने अपनी रिलीज डेट्स को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। वह चाहते हैं कि फिल्मों के बीच गैप हो, ताकि हर प्रोजेक्ट को पूरा सम्मान मिले।
Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: ‘मस्ती 4’ का खेल लगभग खत्म, जानें 6वें दिन का कलेक्शन
Ranbir Kapoor ने भंसाली को दी ये सलाह
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक रणबीर ने भंसाली और उनकी टीम को कहा है कि ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग मार्च 2026 तक खत्म हो जाए। वह चाहते हैं कि फिल्म जून 2026 में रिलीज हो, ताकि ‘रामायण’ (दिवाली 2026) से कम से कम चार महीने का फासला रहे। ‘रामायण’ की डेट फिक्स है, इसलिए रणबीर ने भंसाली से गुजारिश की है कि ‘लव एंड वॉर’ को पहले लाएं। रणबीर के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी इस पर जोर दे रहे हैं। वह नहीं चाहते कि ‘लव एंड वॉर’ का असर ‘रामायण’ पर पड़े जो बजट और स्केल में कहीं ज्यादा बड़ी फिल्म है।
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 13: ‘दे दे प्यार दे 2’ की 13वें दिन हालत हुई और खराब
भंसाली की क्या है राय?
भंसाली ‘लव एंड वॉर’ को अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करना चाहते हैं। ये हॉलीडे वीकेंड बड़े बजट वाली फिल्मों के लिए सोने की खदान माना जाता है। लेकिन रणबीर को लगता है कि इन दोनों की फिल्मों के बीच सिर्फ का गैप काफी कम है। मार्केटिंग और दर्शकों की पहुंच के लिहाज से ये गैप बहुत जरूरी है। दोनों फिल्में स्टार-कास्ट और प्रमोशन में भारी भरकम हैं। अगर रिलीज करीब-करीब हुई तो बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हो सकती है। ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पहले ही कई देरी से गुजरी है, जिससे Ranbir Kapoor के शेड्यूल में उलझन हुई है।
जल्द लिया जाएगा फैसला
भंसाली जल्द ही रिलीज डेट पर फैसला लेंगे और आधिकारिक ऐलान करेंगे। इंडस्ट्री में सबकी नजरें इस पर हैं क्या भंसाली जून टाइमलाइन पर मानेंगे या अपनी पसंदीदा अगस्त डेट पर अड़ेंगे? ये फैसला 2026 के रिलीज कैलेंडर को पूरी तरह बदल सकता है।’लव एंड वॉर’ में Ranbir Kapoor, आलिया भट्ट और विक्की कौशल है। ये एक लव ट्रायंगल है, जो वॉर बैकग्राउंड में सेट है। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और इसमें कई बार देरी हो चुकी हैं। रिलीज डेट का इंतजार खत्म होने वाला है।








