Ram Aur Shyam: रणबीर, रणवीर या कार्तिक, कौन निभाएगा ‘राम और श्याम’ में डबल रोल?

Ram Aur Shyam: ‘भूल भुलैया 3’ की धमाकेदार कामयाबी के बाद फिल्ममेकर अनीस बाजमी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की लाइन-अप में बड़ा फेरबदल कर दिया है। फैंस लंबे समय से ‘नो एंट्री में एंट्री’ के अपडेट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि अनीस पहले एक नई फिल्म ‘राम और श्याम’ पर काम शुरू करेंगे।

Chhath Puja 2025: खेसारी लाल यादव ने छठ पूजा की दी बधाई, छठी मइया से की सुख-समृद्धि की कामना

पहले बनेगी Ram Aur Shyam

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता के बाद अनीस बाजमी ने ‘नो एंट्री में एंट्री’ को फिलहाल साइडलाइन कर दिया है। उनकी नई फिल्म ‘राम और श्याम’ अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म की कहानी दोहरी पहचान के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन यह पुरानी क्लासिक ‘राम और श्याम’ का रीमेक नहीं है। अनीस इसे एकदम ताजा अंदाज में पेश करना चाहते हैं, जिसमें हंसी, ड्रामा और परिवार की भावनाएं खूबसूरती से घुली-मिली होंगी।

Thamma Box Office Collection Day 7: थामा मंडे टेस्ट में पास या फेल? जानें कलेक्शन

रेस में हैं ये तीन सितारे

‘राम और श्याम’ की कास्टिंग ने इंडस्ट्री में खासी चर्चा छेड़ दी है। खबरों की मानें तो डबल रोल के लिए रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन में से किसी एक को चुना जा सकता है। अनीस बाजमी इस कॉन्सेप्ट पर काफी समय से काम कर रहे हैं। वह इसे एक मॉडर्न एंटरटेनर बनाना चाहते हैं जो दर्शकों को हंसाने के साथ भावुक भी करे।

Chhath Puja 2025: सोनू सूद ने छठ पूजा की दी शुभकामनाएं, बोले- जय हो छठी मइया

‘नो एंट्री 2’ को फिर लगा झटका

दूसरी तरफ, ‘नो एंट्री में एंट्री’ एक बार फिर मुश्किल में फंस गई है। हाल ही में दिलजीत दोसांझ के डेट्स की समस्या के चलते बाहर होने की खबरें आई थीं। अब कहा जा रहा है कि वरुण धवन भी इस प्रोजेक्ट से हट गए हैं। पहले प्लान था कि वरुण, अर्जुन कपूर और दिलजीत लीड रोल्स में नजर आएंगे। हालांकि, फिलहाल ऐसा होता मुश्किल नजर आ रहा है।

Shah Rukh Khan vs Sunny Deol: जब सनी देओल के ‘ढाई किलो के हाथ’ ने शाहरुख की ‘बादशाहत’ को हिला दिया

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?