Mission Impossible The Final Reckoning: मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपनी बेबाक राय और विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने टॉम क्रूज की नई फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ की तारीफ करते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर तीखा कटाक्ष किया है।
राम गोपाल वर्मा ने की तारीफ
राम गोपाल वर्मा ने रविवार (18 मई) की सुबह अपने एक्स पोस्ट में इस हॉलीवुड फिल्म को शानदार बताया और भारतीय सिनेमा को आड़े हाथों लिया। राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर लिखा कि हॉलीवुड फिल्में दर्शकों को बुद्धिमान मानती हैं और उनकी बुद्धिमत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाती हैं। उन्होंने Mission Impossible The Final Reckoning को इसका बेहतरीन उदाहरण माना। दूसरी ओर, उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर तंज कसते हुए कहा कि हम अपने दर्शकों को कम समझदार मानते हैं और ऐसी फिल्में बनाते हैं जो उनकी समझ को और नीचे ले जाती हैं।
Mission Impossible The Final Reckoning X Review: लोगों को कैसा लगा एथन हंट का आखिरी मिशन? जानें
भारतीय सिनेमा पर साधा निशाना
राम गोपाल वर्मा ने लिखा, “उनमें और हममें फर्क यह है कि वे अपने दर्शकों को समझदार मानते हैं और उनकी समझ को और आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं, जैसे कि Mission Impossible The Final Reckoning जैसी फिल्में बनाकर। इसके उलट, हम अपने दर्शकों को मूर्ख समझते हैं और उनकी मूर्खता को इस उम्मीद में और नीचे धकेलते हैं कि शायद सबसे मूर्ख दर्शक तक भी हमारी बात पहुंच जाए और फिर फिल्में बनाते हैं।”
Mission Impossible The Final Reckoning ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना किया शुरू
The difference between them and us is they assume the audience to be intelligent and push their intelligence further up, by making films like #MissionImpossibleTheFinalReckoning
On the contrary we assume the audience to be dumb and we push their dumbness further down in the hope…— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 18, 2025
लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
राम गोपाल वर्मा की इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों उनकी इस पोस्ट से सहमत नजर आए, तो कुछ ने उन्हें उनकी फिल्म राम गोपाल वर्मा की आग की याद दिलाई। इसके अलावा बहुत से लोगों ने अलग-अलग फिल्मों के भी नाम गिनाए।
Agree 💯
— deepthiii (@manoj32249) May 18, 2025
RGV ki aag 🤣
— Deepak ದೀಪಕ್ दीपक 🇮🇳 (@DeepakBaba77) May 18, 2025
Badass Ravikumar
— Manish Nagori (@Kneeche) May 18, 2025
भारत में धमाल मचा रही टॉम क्रूज की फिल्म
Mission Impossible The Final Reckoning भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। टॉम क्रूज के खतरनाक स्टंट्स और फिल्म की रोमांचक कहानी को दर्शकों और समीक्षकों से खूब तारीफ मिल रही है। राम गोपाल वर्मा की पोस्ट से साफ है कि वह भी इस फिल्म के मुरीद हो गए हैं।








