Rakul Preet Singh: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने फैंस को एक गंभीर चेतावनी दी है। किसी ठग ने उनका फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बना रखा है और लोगों से उनके नाम पर बात कर रहा है। रकुल ने सोशल मीडिया पर साफ-साफ लिखा कि वो खुद किसी को पर्सनली मैसेज नहीं करतीं और जो नंबर इस्तेमाल हो रहा है, वो उनका नहीं है।
Rakul Preet Singh ने एक्स पर दी चेतावनी
उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया, “हाय दोस्तों, मुझे पता चला है कि कोई मेरे नाम से व्हाट्सऐप पर लोगों से चैट कर रहा है। ये मेरा नंबर नहीं है। कृपया किसी भी रैंडम बातचीत में न पड़ें और उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें।” ये पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को भी ऐसा ही झटका लगा था। उन्होंने बताया था कि कोई उनके नाम से फोटोग्राफर्स को मैसेज करके फोटोशूट की बात कर रहा था। अदिति ने साफ कहा था, “मैं कभी पर्सनल नंबर से काम की बात नहीं करती। सारा काम मेरी टीम के जरिए होता है।”दोनों अभिनेत्रियों की ये चेतावनी बताती है कि अब सेलिब्रिटी के नाम पर फ्रॉड करने वाले कितने एक्टिव हो गए हैं। बता दें कि ज्यादातर ठग पैसे मांगते हैं या पर्सनल जानकारी निकालने की कोशिश करते हैं।
Dharmendra निधन पर PM Modi ने दी भावुक श्रद्धांजलि, बोले- भारतीय सिनेमा का एक युग खत्म हुआ
Hi guys… it’s come to my notice that someone is impersonating on WhatsApp as me and chatting with people. Please notice this isn’t my number and do not engage in any random
conversations. Kindly block. pic.twitter.com/nrDcmpsQz8— Rakul Singh (@Rakulpreet) November 24, 2025
इस फिल्म में नजर आई थीं Rakul Preet Singh
रकुल हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आई थीं। ये रोमांटिक-कॉमेडी 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है।
Dharmendra Passes Away: धमेंद्र के निधन से सदमे में बॉलीवुड, श्मशान घाट पहुंचे सलमान-अमिताभ








