Raid 2: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। अगर आप इस एक्शन से भरपूर फिल्म को देखने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर है। फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के लिए खास ‘बाय वन गेट वन फ्री’ (बोगो) ऑफर लॉन्च किया है। इसकी जानकारी टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की है।
Raid 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चट्टान की तरह टिकी है ‘रेड 2’, 16वें दिन की धांसू कमाई
एक टिकट के साथ दूसरा मुफ्त
टी-सीरीज ने पोस्ट में लिखा, “न्याय की जंग को अपने साथी के साथ देखें। ‘रेड 2’ का एक टिकट खरीदें और दूसरा टिकट मुफ्त पाएं। यह ऑफर सिर्फ सोमवार, बुधवार और गुरुवार के लिए है। जल्दी से अपनी टिकट बुक करें!” इसके साथ ही पोस्ट में बुकिंग का लिंक भी साझा किया गया है।
Witness the battle of justice with a plus one! Buy one ticket for #Raid2 and get one free. 💼✨
Only on Monday, Wednesday and Thursday. Book your tickets now!
Book your tickets.
🔗 – https://t.co/SRoW4wKZge#Raid2 in cinemas now.@ajaydevgn @Riteishd @Vaaniofficial… pic.twitter.com/DHGzdeUGnN— T-Series (@TSeries) June 1, 2025
सीक्वल की कहानी और भी रोमांचक
Raid 2 में अजय देवगन एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। यह फिल्म 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें अजय एक ईमानदार आयकर अधिकारी की भूमिका में नजर आए थे। इस बार कहानी और भी रोमांचक और एक्शन से भरपूर है। फिल्म में वैरितेश देशमुख और वाणी कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं।
अब तक इतना कलेक्शन कर चुकी है ‘रेड 2’
Raid 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 32 दिन से सिनेमाघरों में दमदार प्रदर्शन कर रही है। 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब यह फिल्म तेजी से 200 करोड़ी क्लब की ओर बढ़ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 32वें दिन यानी पांचवें रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.09 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। इसके साथ ही Raid 2 का कुल कलेक्शन अब 167.94 करोड़ रुपये हो गया है।








