Jana Nayagan: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की आने वाली फिल्म ‘जन नेता‘ (तमिल में ‘जन नायकन’) का ट्रेलर 3 जनवरी को रिलीज हुआ। यह विजय की आखिरी फिल्म है, क्योंकि वे राजनीति में पूरी तरह उतरने वाले हैं। ट्रेलर में विजय पुलिस ऑफिसर के रोल में बदला लेने वाले हीरो लग रहे हैं। एक्शन, ड्रामा और पॉलिटिकल टच से भरा ट्रेलर फैंस को पसंद आया। लेकिन एक छोटी सी गलती ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।
Ikkis Box Office Collection Day 4: ‘इक्कीस’ की कमाई में सुधार, जानें कितना रहा कलेक्शन
Jana Nayagan के ट्रेलर पर मचा हल्ला
ट्रेलर के एक सीन में शॉटगन लोड करने का शॉट है। ठीक उसी फ्रेम में नीचे दाएं कोने पर गूगल जेमिनी AI का वॉटरमार्क दिख गया। फैंस ने इसे 0:23 सेकंड पर पकड़ा और स्क्रीनशॉट वायरल कर दिए। सोशल मीडिया पर तुरंत इसको लेकर हल्ला मच गया। लोग कह रहे हैं कि 400 करोड़ के बजट वाली फिल्म में AI इस्तेमाल करना और वॉटरमार्क भूल जाना बड़ी लापरवाही है।
Using gemini ai for remake movie too 😭 pic.twitter.com/VR6Oshu1pS
— Charan Varma ™ (@Varma_Tweetz) January 3, 2026
लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा, “रूकी मिस्टेक, एडिटर कौन है?” दूसरे ने तंज कसा, “400 करोड़ बजट, लेकिन ये क्या?” कई लोग AI को सिनेमा का अपमान बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्ममेकिंग की कला को AI से खतरा है। विजय की यह आखिरी फिल्म है, इसलिए फैंस और निराश हैं। मेकर्स की ओर से इस पर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया। फिल्म को एच. विनोथ डायरेक्ट कर रहे हैं। कास्ट में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बाइजू, प्रकाश राज, गौतम मेनन और प्रियमणि हैं। फिल्म में म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का है।
Ikkis Box Office Collection Day 3: ‘धुरंधर’ के सामने ‘इक्कीस’ भी पस्त, जानें तीसरे दिन की कमाई
कब रिलीज होगी Jana Nayagan?
‘जन नेता’ 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। यह विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम से जुड़ी हुई लग रही है। ट्रेलर में पॉलिटिकल डायलॉग्स हैं। विजय ने 2024 में पार्टी लॉन्च की और 2026 चुनाव लड़ने का ऐलान किया। यह उनकी आखिरी फिल्म है, इसलिए इसको लेकर इमोशनल वैल्यू ज्यादा है। यह विवाद AI के सिनेमा में बढ़ते इस्तेमाल पर बहस छेड़ रहा है। कुछ लोग कहते हैं कि टेक्नोलॉजी मदद करती है, लेकिन वॉटरमार्क भूलना प्रोफेशनलिज्म की कमी दिखाता है। फैंस को फिल्म का इंतजार है, लेकिन यह गलती चर्चा का विषय बन गई।
Dhurandhar Box Office Collection Day 30: ‘धुरंधर’ ने 30वें दिन भी मचाया गदर, जानें कलेक्शन








