Pushpa 2 The Rule: भारत में इस संक्रांति कई तेलुगु ब्लॉकबस्टर एक-दूसरे से टकराने वाले हैं – चिरंजीवी, प्रभास, रवि तेजा, नवीन पोलिशेट्टी और शर्वानंद की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी। लेकिन जापान में सिर्फ एक ही राजा होगा और वो है अल्लू अर्जुन।
Virat Kohli के 53वें शतक पर Anushka Sharma ने लुटाया प्यार, बिना एक शब्द के कह दिया सबकुछ
अब जापान में तहलका मचाएगी Pushpa 2 The Rule
जापान में ‘पुष्पा 2: द रूल’ 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी और कोई दूसरी तेलुगु फिल्म उसके सामने नहीं आएगी। इस बात को रश्मिका ने भी एक्स पोस्ट के जरिए कंफर्म किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “हैलो, जापान और अब ये आग (यानी Pushpa का क्रेज) दुनियाभर में फैलने लगी है…Pushpa 2 16 जनवरी 2026 को जापान में रिलीज हो रही है… क्या आप तैयार हैं??!!
Elvish Yadav की वेब सीरीज Aukaat Ke Bahar ने मचाया धमाल, लोग- बोले- क्या बवाल चीज बना दी भाई साहब
Konnichiwa, Japan!! 🇯🇵💛
Aaaand the wildfire is officially going global..
Pushpa lands in Japan on 16th Jan 2026.. are you ready?? 😄🔥Watch the full Japanese trailer here: https://t.co/pEije6R5IA#Pushpa2inJapan #Pushpa2TheRule #PushpaKunrin #WildFirePushpa #プシュパ君臨… pic.twitter.com/PUikDZFpv9
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) December 3, 2025
भारत में Pushpa 2 The Rule ने जमकर की थी कमाई
बता दें कि भारत में ‘पुष्पा 2’ ने तो पहले ही तहलका मचा दिया था। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में भी 812.14 करोड़ का बिजनेस किया था। रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री और “पुष्पा राज” का स्वैग हर जगह छा गया था। अब मैत्री मूवी मेकर्स जापान में भी वही जादू दोहराना चाहते हैं। जापान में तेलुगु सिनेमा का क्रेज पहले से है। एनटीआर की ‘देवरा’ वहां रिलीज हुई और जबरदस्त प्रमोशन मिला। प्रभास की कई फिल्में वहां हिट रही हैं। पिछले साल ‘आरआरआर’ ने जापान में धूम मचाई थी।
Rashmika Mandanna ने एआई के दुरुपयोग पर उठाई आवाज, बोलीं- झूठ फैलाने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए
Pushpa 2 The Rule का जापानी ट्रेलर रिलीज
अब ‘पुष्पा 2’ का जापानी ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है। ट्रेलर में अल्लू अर्जुन का वो आइकॉनिक डायलॉग “झुकेंगा नहीं” जापानी सबटाइटल के साथ गूंज रहा है। फैंस वहां पहले से एक्साइटेड हैं। फिलहाल अल्लू एटली की हाई-बजट फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का ऑफिशियल नाम अभी तय नहीं हुआ है।
Jailer 2 को लेकर सामने आया सबसे बड़ा कंफ्यूजन, जानकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा!








