IPL: प्रीति जिंटा का जोश हाई, पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत पर बोलीं- पंजाबी आ गए ओये

IPL: पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी टीम की शानदार जीत से उत्साह में हैं। मुंबई इंडियंस को क्वालिफायर 2 में 5 विकेट से हराकर पंजाब किंग्स ने IPL 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत ने न केवल प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर किया, बल्कि प्रीति जिंटा की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी।

IPL 2025 Final: ‘नतीजा दिल तोड़ने वाला होगा’, राजामौली का श्रेयस अय्यर-विराट कोहली को लेकर भावुक पोस्ट

प्रीति ने साझा की खुशी

प्रीति ने अपनी खुशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाहिर की। पंजाब किंग्स के आधिकारिक अकाउंट से साझा की गई तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, “वाह, क्या जीत है पंजाबी आ गए ओये। उनकी इस पोस्ट ने प्रशंसकों में जोश भर दिया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

श्रेयस ने खेली थी तूफानी पारी

पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद 87 रनों की तूफानी पारी ने टीम को 11 साल बाद फाइनल में पहुंचाया है। यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि पंजाब किंग्स अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब है। प्रीति जिंटा की यह पोस्ट उनकी टीम के प्रति प्यार और समर्थन को बयां करती है।

फैंस में है जबरदस्त उत्साह

प्रीति जिंटा हमेशा से पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हैं। हर मैच में उनकी मौजूदगी और सोशल मीडिया पर उत्साहवर्धक पोस्ट प्रशंसकों को जोड़े रखती हैं। उनकी इस पोस्ट ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाया है। साथ ही, फाइनल के लिए फैंस को और उत्साहित कर दिया है।

कल दोनों टीमों में होगी भिड़ंत

3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। आरसीबी ने क्वालिफायर 1 में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब दोनों टीमें पहली IPL ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। प्रीति जिंटा और उनके प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि “पंजाबी” इस बार इतिहास रच देंगे।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?