The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ का अनाउंसमेंट पोस्टर आखिरकार रिलीज हो गया है। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसे देखेने के बाद अब उनकी उत्सुकता और बढ़ गई है। पोस्टर के साथ-साथ फिल्म और टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। इस एलान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
Thug Life: ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर संकट के बादल, कमल हासन ने कर्नाटक हाई कोर्ट में लगाई गुहार
पोस्टर में प्रभास का दमदार अंदाज
The Raja Saab का पोस्टर दर्शकों को एक रोमांचक कहानी की झलक देता है। प्रभास का किरदार इसमें शानदार और दमदार नजर आ रहा है। यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। एक्शन, ड्रामा और इमोशन से भरपूर यह पोस्टर दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है। प्रभास की मौजूदगी और उनकी अनोखी स्टाइल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों लाखों दिलों की धड़कन हैं।
The dates of the REBEL FESTIVAL 🔥
⁰Teaser on JUNE 16th at 10:52 AM⁰Worldwide Grand Release – DECEMBER 5th#Prabhas #TheRajaSaab #TheRajaSaabOnDec5th pic.twitter.com/pakHM2hysr— The RajaSaab (@rajasaabmovie) June 3, 2025
रिलीज डेट का ऐलान
The Raja Saab के पोस्टर के साथ ही निर्माताओं ने ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट और इसके टीजर की तारीख भी घोषित कर दी है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, इसका टीजर 16 जून को आएगा। फैंस अभी से इस दिन का इंतजार करने लगे हैं। प्रभास की पिछली फिल्मों जैसे ‘बाहुबली’ और ‘सलार’ की सफलता के बाद, ‘द राजा साब’ से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।








