Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के बिना बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों की कल्पना करना काफा मुश्किल है। इस सीरीज का दिल हैं परेश रावल का किरदार बबूराव गणपतराव आप्टे। लेकिन ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर एक के बाद एक बुरी खबरें फैंस को निराश कर रही हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक परेश रावल ने इस फिल्म को अलविदा कह दिया है। खुद परेश ने इस खबर की पुष्टि की है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।
परेश रावल ने क्यों छोड़ी फिल्म?
परेश रावल ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में साफ कहा, “हां, यह सच है।” उन्होंने फिल्म छोड़ने की पुष्टि तो की, लेकिन वजह नहीं बताई। हालांकि, एक सूत्र ने इस पोर्टल को बताया कि परेश और फिल्म के मेकर्स के बीच रचनात्मक मतभेद थे। सूत्र के मुताबिक, “परेश रावल और मेकर्स के बीच कहानी और दृष्टिकोण को लेकर सहमति नहीं बन पाई, जिसके चलते उन्होंने Hera Pheri 3 छोड़ने का फैसला लिया।” यह खबर फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि बाबूराव के बिना ‘हेरा फेरी’ की कल्पना करना मुश्किल है।








