OG Box Office Collection Worldwide Day 4: पावरस्टार पवन कल्याण की एक्शन थ्रिलर ‘दे कॉल हिम ओजी’ (ओजी) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। भारत में धमाकेदार शुरुआत के साथ यह फिल्म विदेशों में भी धूम मचा रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने विश्वव्यापी स्तर पर गर्दा उड़ा दिया है। खासकर उत्तर अमेरिका में इसने तेलुगु सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पवन कल्याण का स्टाइलिश गैंगस्टर अवतार और इमरान हाशमी का विलेन रोल फैंस को दीवाना बना रहा है।
OG Box Office Collection Worldwide Day 4
सुजीत के डायरेक्शन में बनी ‘ओजी’ ने विदेशी बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 252 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। फिल्म का निर्माण करने वाली डीवीवी एंटरटेनमेंट ने कमाई के ये आंकड़े साझा किए हैं।
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, कुनिका ने लगाई आग! भिड़ गए नेहल और बसीर
When cyclone strikes…
Bow down to the tide…
When #OG comes you run and hide!!252Cr+ Worldwide Gross in 4 days 🔥#BoxOfficeDestructorOG #TheyCallHimOG pic.twitter.com/HGo96vPES4
— DVV Entertainment (@DVVMovies) September 29, 2025
भारत में भी मचा रही धमाल
भारत में फिल्म ने पहले दिन 63.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन के साथ धमाकेदार ओपनिंग दी। पेड प्रीव्यूज से 21 करोड़ रुपये आए। यह पवन की अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत है। हालांकि, रविवार को एशिया कप फाइनल (भारत-पाकिस्तान) की वजह से कमाई थोड़ी प्रभावित हुई। फिर भी पहले हफ्ते में 139.13 करोड़ नेट कलेक्शन फिल्म ने कर लिया था। सोमवार को खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 3.21 करोड़ की कमाई कर ली थी। तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई इस फिल्म को हर भाषा में प्यार मिल रहा है। प्रियंका मोहनान, अर्जुन दास और प्रकाश राज जैसे सितारों ने कहानी को और मजबूत किया है।
क्यों खास है फिल्म ‘ओजी’?’
ओजी’ की कहानी 1993 के मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में पवन कल्याण एक रिटायर्ड गैंगस्टर ओजस गंभीर के किरदार में हैं। इमरान हाशमी का क्राइम लॉर्ड ओमी भाऊ रोल में दिखे हैं। दोनों की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
OG Box Office Collection Day 4: ‘ओजी’ ने चौथे दिन की धुआंधार कमाई, 150 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर






