The Great Indian Kapil Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अर्चना से चार गुना ज्यादा फीस लेंगे सिद्धू

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का मशहूर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ तीसरे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। इस बार शो में एक बड़ा ट्विस्ट है नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी है।ऐसा पहली बार होगा जब कपिल के शो में दो जज सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह एक साथ होंगे। सिद्धू पहले भी शो का अहम हिस्सा थे, लेकिन 2019 में एक विवाद के बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। अब उनकी वापसी ने फैंस में जोश भर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिद्धू और अर्चना में से कौन ज्यादा फीस ले रहा है? आइए जानते हैं।

Navjot Singh Sidhu: सिद्धू की ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शानदार वापसी, अर्चना पूरन सिंह का क्या होगा?

नवजोत सिंह सिद्धू कितनी फीस लेंगे?

हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक मजेदार प्रोमो वीडियो के जरिए सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की वापसी की घोषणा की। इस वीडियो में कपिल अर्चना को सरप्राइज देते हैं जब सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अचानक स्टेज पर आते हैं। सियासत.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू ने 2018-2020 में शो के लिए प्रति एपिसोड 20 लाख रुपये लिए थे। हालांकि, इस बार The Great Indian Kapil Show के लिए उनकी फीस बढ़कर 30 से 40 लाख रुपये प्रति एपिसोड हो गई है। सिद्धू की शायरी और हंसी-मजाक फिर से शो को और मजेदार बनाने वाला है।

अर्चना पूरन सिंह की फीस

अर्चना पूरन सिंह The Great Indian Kapil Show की स्थायी जज हैं। वह अपनी हंसी और मजेदार टिप्पणियों से दर्शकों का दिल जीतती हैं। हालांकि, पिछले साल सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अर्चना ने खुलासा किया था कि वह शो के बाकी कलाकारों से कम फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चना को प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये मिलते हैं। उन्होंने मजाक में कहा, “ये लोग दोगुनी कमाई करते हैं तो मेहनत भी इन्हें करनी पड़ती है। मुझे तो हंसने के पैसे मिलते हैं और ये मेरे लिए काफी हैं!”

कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक की फीस

शो के होस्ट कपिल शर्मा अपनी शानदार कॉमेडी के लिए मोटी रकम लेते हैं। खबरों के मुताबिक कपिल प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, सुनील ग्रोवर, जो अपने किरदारों से दर्शकों को हंसाने में माहिर हैं वह प्रति एपिसोड करीब 25 लाख रुपये कमाते हैं। कृष्णा अभिषेकक शो में अपनी हास्य भूमिकाओं से धमाल मचाते हैं उन्हें प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये मिलते हैं।

कब और कहां देख सकेंगे शो

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस सीजन में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर जैसे सितारे भी अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाएंगे। पहले एपिसोड में सलमान खान और ‘मेट्रो इन दिनो’ की स्टारकास्ट मेहमान के तौर पर नजर आएगी।

Related Posts

Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?