Narendra Modi 75th Birthday: 17 सितंबर 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर देशभर से शुभकामनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बॉलीवुड के चमकते सितारों से लेकर साउथ सिनेमा के दिग्गजों तक, सभी ने पीएम मोदी के लिए स्वास्थ्य, समृद्धि और देश सेवा की कामना की।
अक्षय कुमार ने लिखी ये बात
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, “75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी मेरी प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले। आप भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। हैप्पी बर्थडे, कैप्टन!” उनकी इस पोस्ट को बहुत से लाइक्स और रीपोस्ट मिले।
75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ, @narendramodi जी 🙏🏼
मेरी दिल से ये प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले… आप भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाते रहें। Happy Birthday, Captain 🫡 🇮🇳❤️— Jolly Mishra – Asli Jolly from Kanpur (@akshaykumar) September 17, 2025
साउथ से मिलीं बधाइयां
साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, “हमारे मेहनती और समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अथक प्रयास देश को चमकाते रहें।” राम चरण ने अपने संदेश में कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 75वां जन्मदिन मुबारक आपको स्वास्थ्य, ताकत और देश सेवा में निरंतर सफलता मिले ।”
Wishing a very Happy Birthday to the most diligent and dedicated Prime Minister Shri @narendramodi ji. May your relentless efforts to better our proud nation always shine bright.
— Jr NTR (@tarak9999) September 17, 2025
Wishing our Honourable Prime Minister Shri @narendramodi Ji 🙏 a very Happy 75th Birthday ✨
May you be blessed with health, strength & continued success in serving our nation 🇮🇳
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) September 17, 2025
इन सितारों ने भी दी शुभकामनाएं
बॉलीवुड के सनी देओल ने लिखा, “हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की बधाई। भगवान आपको बेहतरीन स्वास्थ्य दे।” इसके अलावा अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, परेश रावल और सोनू सूद समते कई सितारों ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी।
Wishing our beloved Prime Minister @narendramodi ji a very Happy 75th Birthday.
God bless you with the best of health.— Sunny Deol (@iamsunnydeol) September 17, 2025








