Mission Impossible The Final Reckoning: टॉम क्रूज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाना जारी रखा है। रिलीज के दूसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है।
दूसरे दिन भी शानदार कमाई का सिलसिला जारी
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को Mission Impossible The Final Reckoning ने 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। यह आंकड़े देर रात तक बदल सकते हैं। भारत में 17 मई को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है। पहले दिन 16.5.50 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग के बाद अब दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है। इसी के साथ फिल्म का कुल कमाई अब 33 करोड़ रुपये हो गई है।
Mission Impossible The Final Reckoning X Review: लोगों को कैसा लगा एथन हंट का आखिरी मिशन? जानें
फ्रेंंचाइजी की आखिरी फिल्म को दर्शकों का सलाम
टॉम क्रूज के फैंस के साथ-साथ एक्शन फिल्मों के शौकीन दर्शक भी सिनेमाघरों में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि Mission Impossible The Final Reckoning को हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे इसका दायरा और बढ़ गया है। साथ ही, फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होने की वजह से भी भारतीय दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
Mission Impossible The Final Reckoning ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना किया शुरू






