Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ ने भारत में सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस एक्शन से भरपूर फिल्म ने सुबह के शो के शुरुआती आंकड़ों ने ही साबित कर दिया कि भारतीय दर्शक इस फ्रेंचाइजी के दीवाने हैं।
पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
मॉर्निंग शो में फिल्म ने 3.21 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है। वहीं, शाम के शोज तक इसमे कुल 17.19 करोड़ का कारोबार कर लिया था। फिल्मी दिग्गजों का मानना है कि ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये के आस-पास का कलेक्शन कर सकती है। खास बात यह है कि फिल्म शनिवार को रिलीज हुई है, जिसका फायदा वीकएंड पर मिलने की पूरी संभावना है।
एडवांस बुकिंग में बिके लाखों टिकट
Mission Impossible The Final Reckoning की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारत में रिलीज से पहले 1.65 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे, जो इस फ्रैंचाइजी के लिए अब तक की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग है। खासकर IMAX और प्रीमियम स्क्रीन पर टिकटों की भारी मांग देखी गई। ये आंकड़ा बताता है कि टॉम क्रूज का जादू भारतीय दर्शकों पर आज भी बरकरार है।
क्यों है इतना क्रेज?
‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की यह आठवीं और आखिरी फिल्म है, जिसमें टॉम क्रूज एक बार फिर एथन हंट के किरदार में नजर आ रहे हैं। 2023 में रिलीज हुई ‘मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट वन’ ने भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही थी। इस बार कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। दमदार एक्शन, खतरनाक स्टंट और रोमांचक कहानी के चलते फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
बॉलीवुड को मिलेगी टक्कर
भारत में Mission Impossible The Final Reckoning 3000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इस फिल्म का अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में लुत्फ उठाया जा सकता है। इसकी रिलीज का असर बॉलीवुड की मौजूदा फिल्मों जैसे ‘रेड 2’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ पर पड़ सकता है। दिग्गजों के अनुमान के मुताबिक टॉम क्रूज की यह फिल्म न सिर्फ हॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड फिल्मों को भी कड़ी टक्कर देगी।






