Mirai Box Office Collection Worldwide Day 4: मिराय केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दर्शकों के दिलों को जीत रही है। इस फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वह एक योद्धा के रूप में नजर आए हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने चार दिन में वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर ली है।
Mirai Box Office Collection Worldwide Day 4
ताजा अपडेट के अनुसार वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने चौथे दिन 10.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वीकडेज में इस कमाई को अच्छा माना जाएगा। कमाई के ये आंकड़े फिल्म के मेकर्स ने जारी किए हैं। इसी के साथ यह फिल्म वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है। पांचवें दिन यानी 16 अगस्त को फिल्म के इस आंकड़े को पार करने की उम्मीद है।
Mirai Box Office Collection Day 4: मिराय की रफ्तार हुई धीमी, जानें चौथे दिन की कमाई
View this post on Instagram
भारत में भी फिल्म को मिल रहा प्यार
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तेजा सज्जा के अलावा मांचू मनोज, जगपति बाबू और श्रिया सरन जैसे सितारे भी मौजद हैं। फिल्म का निर्देशन कार्तिक गट्टमनेनी ने किया है। भारत में इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। यह फिल्म तेलुगु भाषा में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। हालांकि, हिंदी में इस फिल्म का कलेक्शन थोड़ा कम है।






