Mirai Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर मिराय की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। वीकएंड पर शानदार कलेक्शन के बाद वीकडेज में भी फिल्म जबरदस्त कारोबार कर रही है। आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के अब तक के बिजनेस पर…
Mirai Box Office Collection Day 5: चट्टान की तरह खड़ी है मिराय, पांचवें दिन कमाए इतने करोड़
Mirai Box Office Collection Day 6
मिराय में तेजा सज्जा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म अब तक शानदार कारोबार करने में सफल रही है। ताजा अपडेट के अनुसार खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 61.5करोड़ रुपये हो गई है।
पांच दिन में कुछ ऐसी रही कमाई
इससे पहले के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 13 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़, रविवार को 16.6 करोड़, सोमवार को 6.4 करोड़ और मंगलवार को छह करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
क्या भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 50 करोड़ के बजट से बनाया गया है। ऐसे में देखा जाए तो यह फिल्म अपनी लागत पहले ही निकाल चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भारत में 100 करोड़ के आंकड़े को आने वाले समय में पार कर सकती है।






