Mirai Box Office Collection Day 5: तेजा सज्जा की फिल्म मिराय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकएंड पर शानदार कमाई के बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी सुस्त जरूर हुई है, लेकिन फिर भी इसकी कमाई को संतोषजनक ही माना जाएगा। आइए जानते हैं कि मंगलवार को फिल्म ने कितने करोड़ का कारोबार किया।
Mirai Box Office Collection Day 4: मिराय की रफ्तार हुई धीमी, जानें चौथे दिन की कमाई
Mirai Box Office Collection Day 5
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पांचवेंं दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 56.75करोड़ रुपये हो गई है।
चार दिन ऐसी रही कमाई
बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, तीसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 16.6 करोड़ रुपये हो गई थी। सोमवार को भी यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही थी। चौथे दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म की हो रही सराहना
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तेजा के अलावा जगपति बाबू, मांचू मनोज और श्रिया सरन जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन कार्तिक गट्टामनेनी ने किया है। फिल्म के वीएफएक्स की हर कोई तारीफ कर रहा है। अब तक कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए मिराय की जमकर तारीफ कर चुके हैं।






