Mirai Box Office Collection Day 2: साउथ की फिल्म मिराय ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं।आइए इस फिल्म का अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।
Mirai Box Office Collection Day 1: मिराय की बॉक्स ऑफिस पर चली आंधी, पहले दिन कमाए इतने करोड़
मजबूती से टिकी है मिराय
मिराय ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सबसे ज्यादा फिल्म ने तेलुगु भाषा में 11.15 करोड़ की कमाई की। वहीं, हिंदी में फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन भी फिल्म मजबूती से टिकट खिड़की पर टिकी नजर आई।
Mirai Box Office Collection Day 2
शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ यह फिल्म 28 करोड़ रुपये का कारोबार अब तक कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को फिल्म का कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
दमदार है फिल्म का वीएफएक्स
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तेजा सज्जा के अलावा मांचू मनोज भी नजर आए हैं। दोनों के अदाकारी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, इतने कम बजट में शानदार वीएफएक्स के लिए भी दर्शक फिल्म की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।






