Ek Deewane Ki Deewaniyat Sequel: दीवाली के ठीक बाद रिलीज हुई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। निर्देशक मिलाप जावेरी की यह रोमांटिक ड्रामा सिर्फ पांच दिनों में ही बड़ा कारनामा कर दिखाया है । हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। सोशल मीडिया पर फैंस सीक्वल या स्पिन-ऑफ की मांग कर रहे हैं। तो क्या यह सपना सच होगा? मिलाप ने खुद इस पर खुलकर बात की।
Thamma Box Office Collection Day 5: थामा हिट होगी या नहीं? इस दिन में हो जाएगा फैसला
क्या बनेगा सीक्वल? (Ek Deewane Ki Deewaniyat Sequel)
मूवी टॉकीज को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मिलाप ने कहा, “फिल्म को मिल रही तारीफ देखकर मजा आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सीक्वल (Ek Deewane Ki Deewaniyat Sequel) या स्पिन-ऑफ की बात कर रहे हैं। अभी तो हम सफलता की खुशी में डूबे हैं। इतनी जल्दी कुछ कहना मुश्किल है। लेकिन हां, हर्षवर्धन, सोनम, अंशुल और राघव के साथ और फिल्में करना चाहता हूं। हम साथ में कई प्रोजेक्ट्स प्लान करेंगे। सीक्वल की बात पर… नेवर से नेवर!”
फिल्म हो चुकी है हिट
मिलाप की यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन ही इसने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन थोड़ी गिरावट आई, लेकिन कुल मिलाकर यह हिट साबित हो रही है। बजट के हिसाब से यह मुनाफे वाली फिल्म है।
मिलाप ने बनाई हैं कई फ्रेंचाइजी फिल्में
मिलाप जावेरी ने पहले ‘मस्ती’, ‘सत्यमेव जयते’ जैसी फ्रेंचाइजी दी हैं। अब ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से उनका नया दौर शुरू हो गया। अगर इसका सीक्वल बना तो यह फ्रेंचाइजी की लिस्ट में जुड़ जाएगी। फिलहाल, फैंस को इंतजार ही करना पड़ेगा। लेकिन मिलाप की बातों से उम्मीद जागी है। क्या पता जल्द ही ‘दीवानियत’ का अगला अध्याय देखने को मिल जाए।








