Vivek Oberoi on Shah Rukh Khan: शाहरुख खान आज दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कल हो न हो जैसी फिल्मों ने उन्हें हर दिल में बसा दिया है। हालांकि, एक्टर विवेक ओबेरॉय का मानना है कि ये शोहरत भी हमेशा नहीं रहती। पिंकविला से बातचीत में उन्होंने खुलकर कहा कि आने वाली पीढ़ी शायद शाहरुख खान का नाम तक न पहचाने।
120 Bahadur Review: रणदीप हुड्डा ने ‘120 बहादुर’ को किया सलाम, बोले- “बहुत खूबसूरती से कही गई कहानी”
विवेक ओबेरॉय ने क्या कहा? (Vivek Oberoi on Shah Rukh Khan)
विवेक ने उदाहरण देते हुए कहा, “आज 1960 के किसी हीरो की फिल्म कौन पूछता है? कोई नहीं। 2050 में लोग कह सकते हैं, ‘कौन शाहरुख खान?’ आज का बच्चा जो रणबीर कपूर का फैन है, उसे शायद पता भी न हो कि राज कपूर कौन थे। इतिहास आखिर सबको भुला देता है।”
Mastiii 4 में दिखेंगे विवेक ओबेरॉय
विवेक की ये बात सुनकर कुछ लोग नाराज हो गए तो कुछ ने सोशल मीडिया पर विवेक से सहमति जताई। बता दें कि शाहरुख अभी 60 साल के हुए हैं। नवंबर में उन्होंने फैंस के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इसी साल फिल्म जवान के लिए उन्हें पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। अब वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में नजर आएंगे। वहीं, विवेक ओबेरॉय इन दिनों मस्ती 4 की रिलीज की तैयारी में हैं। इसके अलावा संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट में प्रभास के साथ दिखेंगे। प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म का ऑडियो टीजर भी आ चुका है।
Dhurandhar Trailer: ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड, ‘सलार’ को धूल चटाकर बना नंबर 1








