Mannara Chopra: बिग बॉस फेम मनारा चोपड़ा इन दिनों बहरीन में हैं और वहां की सबसे खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर रही हैं। सोमवार को उन्हें मनामा की मशहूर अल फतेह ग्रैंड मस्जिद में देखा गया। ये मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिनी जाती है और अपनी शानदार इस्लामी वास्तुकला के लिए मशहूर है।
अबाया में खूबसूरत लगीं Mannara Chopra
यहां विजिट करने के दौरान मनारा ने पूरी तहजीब का खयाल रखा। उन्होंने सादा लेकिन खूबसूरत अबाया पहना। मस्जिद के अंदर घूमते हुए वो बार-बार रुककर उसकी नक्काशी, मेहराबें गुंबदों को निहारती रहीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस उनकी इस सादगी और सुकून भरी ट्रैवल डायरी को खूब प्यार दे रहे हैं।
View this post on Instagram
अल फतेह मस्जिद की विशेषताएं
अल फतेह मस्जिद एक बार में 7,000 नमाजियों को जगह दे सकती है। इसका गुंबद 1987 में बना था और तब ये दुनिया का सबसे बड़ा फाइबरग्लास गुंबद था। बता दें कि मनारा को बिग बॉस 17 में देखा गया था। शो में उनके खेल को काफी पसंद किया गया था।यही वजह है कि वह इस शो की दूसरी रनर-अप रही थीं। वहीं, शो को मुनव्वर फारूकी ने जीता था।
Dhurandhar के सितारों के साथ जुड़ा है ये अनोखा संयोग, जानकर रह जाएंगे हैरान








