Mahakali: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) का सफर अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। ‘हनुमान’ की सफलता के बाद फिल्म ‘महाकाली’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इसमें बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर इतना प्रभावशाली है कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके लुक की चर्चा हो रही है। अक्षय का यह तेलुगु डेब्यू पीवीसीयू को और मजबूत बनाएगा। फैंस पहले ही इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।
Mahakali में शुक्राचार्य बने अक्षय
पोस्टर में अक्षय खन्ना की गहरी नजरें और गरिमापूर्ण मुद्रा शुक्राचार्य की ताकत और बुद्धिमत्ता को बयां कर रही है। वह एक पारंपरिक वेश में दिख रहे हैं। यह किरदार असुरों का गुरु होने के नाते फिल्म की कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अक्षय की एक्टिंग हमेशा किरदार को जीवंत बनाती है। यहां भी उनका लुक दर्शकों को बांधने में कामयाब रहा है।
In the shadows of gods,
rose the brightest flame of rebellion 🔥Presenting The Enigmatic #AkshayeKhanna as the eternal ‘Asuraguru SHUKRACHARYA’ from #Mahakali 🔱❤️🔥@PujaKolluru @RKDStudios #RKDuggal #RiwazRameshDuggal @ThePVCU pic.twitter.com/mclj39Q8z9
— Prasanth Varma (@PrasanthVarma) September 30, 2025
छावा में दिखाई थी दमदार अदाकारी
महाकाली पीवीसीयू की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म है। इसे प्रशांत वर्मा ने लिखा, कांसेप्टुअलाइज्ड और क्रिएट किया है। यह फिल्म देवी काली से प्रेरित पहली फीमेल सुपरहीरो की कहानी है जो बंगाल की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसका निर्देशन पूजा कोल्लुरु ने किया है। आरकेडी स्टूडियोज के आरके दुग्गल और रिवाज दुग्गल के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म सुपरहीरो जॉनर को नई ऊंचाई देने की कोशिश करेगी। ‘छावा’ में औरंगजेब के रोल से सुर्खियां बटोरने के बाद अक्षय खन्ना तेलुगु सिनेमा में कदम रख रहे हैं।
The Raja Saab Trailer: हंसी, एक्शन और रहस्य से भरपूर द राजा साब का ट्रेलर रिलीज








