Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 10: किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी लागत के बराबर भी कमाई नहीं की है। कपिल शर्मा इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर हिट से वापसी करने की कोशिश में थे, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम साबित हुई है। आइए जानते हैं कि फिल्म की कमाई अब तक कितनी रही है।
Dhurandhar पर Dhruv Rathee का हमला, Aditya Dhar पर लगाए गंभीर आरोप
10वें दिन कैसा रहा हाल? (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 10)
किस किसको प्यार करूं 2 फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। हालांकि, मेकर्स फिल्म के जरिए दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह नाकाम रहे। नौ दिनों में फिल्म ने 11.42 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, 10वें दिन फिल्म के 40 करोड़ का कलेक्शन करने का अनुमान है। हालांकि, ‘फिल्मी हूं’ इस कमाई के अनुमान का दावा नहीं करता है।
धुरंधर के सामने बुरी तरह हुई फ्लॉप
किस किसको प्यार करूं 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कपिल शर्मा के साथ आयशा खान, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी और मनजोत सिंह हैं। अनुकल्प गोस्वामी की फिल्म को धुरंधर के सामने रिलीज किया गया था, जिसका खामियाजा किस किसको प्यार करूं 2 बुरी तरह फ्लॉप रही। वर्क फ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा अब जल्द नेटफ्लिक्स के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आने वाले हैं। इस शो की पहली गेस्ट प्रियंका चोपड़ा होंगी।






