Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने किया प्रेग्नेंसी का एलान, सफेद ड्रेस में बेबी बंप के साथ दिखीं

Katrina Kaif: बॉलीवुड की अदाकारा कैटरीना कैफ ने एक खुशी भरी खबर साझा की। उन्होंने पति विक्की कौशल के साथ मिलकर पहली प्रेग्नेंसी का ऑफिशियल ऐलान किया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक प्यारी सी तस्वीर में कैटरीना ने सफेद ड्रेस पहनकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। विक्की उनके साथ मुस्कुराते हुए खड़े थे। दोनों की खुशी चेहरों पर साफ झलक रही थी।

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के लिए गाया रोमांटिक गाना, क्या प्यार की हो रही शुरुआत?

Katrina Kaif ने साझा की खुशी

कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “हम खुशी और आभार से भरे दिल के साथ अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Akshay Kumar: एआई जनरेटेड ट्रेलर में खुद को देख भड़के अक्षय कुमार, बोले- ये सभी फेक हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

2021 में हुई थी शादी

Katrina Kaifऔर विक्की की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में एक निजी समारोह में हुई थी। तब से यह जोड़ा अपनी केमिस्ट्री और सादगी से फैंस का दिल जीतता रहा है। पिछले कुछ महीनों से कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ रही थीं। जुलाई में अलीबाग फेरी पर उनका लूज-फिटिंग ड्रेस में वीडियो और अगस्त में एक फैन पेज की पोस्ट ने इन खबरों को हवा दी। अब इस ऑफिशियल ऐलान ने सभी अटकलों पर मुहर लगा दी।

Don 3: ‘डॉन 3’ में नया ट्विस्ट, साउथ का यह सितारा अब बनेगा विलेन

इन फिल्मों के लिए मशहूर हैं कैटरीना

Katrina Kaif को ‘टाइगर 3’, ‘धूम 3’ समेत कई सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, विक्की फिल्म ‘छावा’ से लोगों के दिलों पर छा चुके हैं। यह उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Mirai Box Office Collection Worldwide Day 10: मिराय ने वर्ल्डवाइड मचाई तबाही, 10 दिन में इतना पहुंचा कलेक्शन

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?