Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 के ट्रेलर ने मचाई धूम, 24 घंटे में बटोरे इतने मिलियन व्यूज

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ के ट्रेलर ने सिनेमाप्रेमियों के दिलों पर राज कर लिया है। महज 24 घंटों में इस ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किया जा चुका है। 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ की प्रीक्वल के रूप में यह ट्रेलर दर्शकों को रहस्य, एक्शन का भरपूर अनुभव दे रहा है।

Kantara The Legend Chapter 1 का ट्रेलर रिलीज, ऋषभ शेट्टी और गुलशन देवैया की जोड़ी ने लूटी महफिल

Kantara Chapter 1 के ट्रेलर ने मचाया धमाल

अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने खुद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस खुशखबरी को शेयर किया। उन्होंने बताया है कि यह ट्रेलर 24 घंटों में 107 मिलियन बार देखा जा चुका है। दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत से ही कर्नाटक के घने जंगलों, पौराणिक कथाओं और योद्धाओं की जंग ने सबको बांध लिया। ऋषभ शेट्टी का रौद्र रूप और गुलशन देवैया का खतरनाक अंदाज कहानी में ट्विस्ट लेकर आने की उम्मीद बंधाती है। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 2 अक्तूबर 2026 में रिलीज होगी। ऋषभ ने इसे लिखा, निर्देशित किया और मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि गुलशन देवैया विलेन बने हैं।’कांतारा’ ने 2022 में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और नेशनल अवॉर्ड जीता था। इस प्रीक्वल से फैंस को उम्मीद है कि यह इस फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Akshay Kumar: एआई जनरेटेड ट्रेलर में खुद को देख भड़के अक्षय कुमार, बोले- ये सभी फेक हैं

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से होगा मुकाबला

कांतारा चैप्टर 1 का मुकाबला वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से होगा। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इससे पहले वह वरुण के साथ हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

Don 3: ‘डॉन 3’ में नया ट्विस्ट, साउथ का यह सितारा अब बनेगा विलेन

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?