Kantara Chapter 1 को देखकर रो पड़े सुनील शेट्टी

Kantara Chapter 1: ऋशभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। अब इसकी तारीफ करने वालों में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी भी शामिल हो गए हैं। 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक धुआंधार कमाई की है। सुनील शेट्टी ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उनकी पोस्ट के अनुसारा ‘कांतारा चैप्टर 1’ मनोरंजक होने के साथ जड़ों से जुड़ी हुई भी है।

S S Rajamouli Birthday: जूनियर एनटीआर ने पहले छोड़ी फिल्म, अब बर्थडे पर राजामौली पर बरसाया प्यार

सुनील शेट्टी ने की Kantara Chapter 1 की जमकर तारीफ

सुनील ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “कल रात ‘कांतारा’ ने मुझे हिला दिया। यह मेरी नसों में दौड़ गई। रोंगटे खड़े हो गए, आंसू निकल आए, गर्व हुआ और मन को सुकून मिला। सब एक साथ हुआ। यही असली सिनेमा है जो आपको आपकी जड़ों से जोड़ता है। भारतीय सिनेमा तभी खास बनता है जब वह हमारी मिट्टी, हमारे लोगों और हमारे देवताओं की कहानी कहता है। यह फिल्म ईश्वरीय है। जब तक हम ऐसी कहानियां बनाते रहेंगे तब तक बुरा सिनेमा कभी नहीं होगा। ऋशभ शेट्टी और पूरी ‘कांतारा’ टीम को सलाम। सिर्फ अपनी जड़ों से गहरा जुड़ाव रखने वाला शख्स ही इतना शक्तिशाली सिनेमा बना सकता है। यह फिल्म मेरे दिल में लंबे समय तक रहेगी।”

Thamma Box Office Collection Day 1 Prediction: थामा पहले दिन करेगी धमाकेदार कलेक्शन, बटोर सकती है इतने करोड़

क्या है कांतारा चैप्टर 1 की खासियत?

Kantara Chapter 1 2022 की सुपरहिट ‘कांतारा’ की प्रीक्वल है। ऋशभ शेट्टी ने इसे लिखा, डायरेक्ट किया और लीड रोल भी निभाया। कर्नाटक के आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि यह फिल्म बनी है। गुलशन देवैया, जयराम और रुकमणि वसंत के किरदारों ने कहानी को और गहरा बनाया है। संगीत और सिनेमैटोग्राफी ने फिल्म को जादुई बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Hardik Pandya ने Mahieka Sharma संग रिलेशनशिप का किया एलान? एक साथ आए नजर

Kantara Chapter 1 बॉक्स ऑफिस पर तूफान

125 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म पहले ही सुपरहिट हो चुकी है। वर्ल्डवाइड 410 करोड़ पार करने के बाद अनुमान है कि यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। ‘छावा’ (808 करोड़), ‘सैयारा’ (570 करोड़) और ‘कुली’ (518 करोड़) के बाद यह 2025 की चौथी सबसे बड़ी फिल्म है। लेकिन इसका असली कमाल यह है कि यह छोटे बजट पर बनी एक क्षेत्रीय कहानी है जो ग्लोबल दर्शकों को बांध रही है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 22: जॉली एलएलबी 3 ने 22वें दिन तोड़ा दम, जानें कलेक्शन

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?