Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4: जॉली एलएलबी 3 मंडे टेस्ट में पास हो गई है। इस कोर्टरूम ड्रामा को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
पहले वीकएंड जबरदस्त रही कमाई
जॉली एलएलबी 3 के लिए पहला वीकएंड काफी शानदार रहा। फिल्म ने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की। हालांकि, दूसरे दिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला। शनिवार को फिल्म ने 60 फीसदी का उछाल दर्ज करते हुए 20 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। वहीं, तीसरे दिन फिल्म की रफ्तार और तेज नजर आई। रविवार को छुट्टी का फायदा इस फिल्म ने भरपूर उठाया। भारत और पाकिस्तान मैच का असर फिल्म पर पड़ता नहीं दिखा। इस फिल्म ने तीसरे दिन 21 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4
वहीं, सोमवार की परीक्षा में भी यह फिल्म पास हो चुकी है। इसका सबूत मॉर्निंग शोज से हुई फिल्म की कमाई है। आमतौर पर फिल्म सोमवार के दिन कम ही कमाई करती है, लेकिन जॉली एलएलबी 3 पर इसका कुछ खास प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। रात तक केतक के कलेक्शन से यह फिल्म 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 59 करोड़ रुपये हो गई है।फिल्म की मजबूत पकड़ से अब इसके 100 करोड़ी क्लक तक पहुंचने की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं।
फिल्म में है मंझी हुई स्टारकास्ट
जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में दोनों वकील के किरदार में हैं। फिल्म में दोनों एक दूसरे के खिलाफ केस लड़ते नजर आते हैं। वहीं, फिल्म में सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में हैं। गजराज राव का फिल्म में नकारात्मक किरदार है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव और सीमा बिस्वास जैसी कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है।






