Jolly LLB 3 Advance Booking: का इंतजार लंबे समय से लोगों को है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खास बात यह है कि निर्माताओं ने अचानक यह बुकिंग शुरू की है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Mirai Box Office Collection Day 1: मिराय की बॉक्स ऑफिस पर चली आंधी, पहले दिन कमाए इतने करोड़
Jolly LLB 3 Advance Booking
ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में ‘जॉली एलएलबी 3’ की प्री-सेल शुरू हो चुकी है। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने चुनिंदा शोज की लिस्टिंग की है। ऐसा लगता है कि निर्माता धीरे-धीरे दर्शकों की रुचि को परखना चाहते हैं और रिलीज के करीब आते ही जोश बढ़ाना चाहते हैं।
Baaghi 4 Box Office Collection Day 8: फ्लॉप बागी 4 आठवें दिन हुई धराशायी
Koi bhi angle se dekho, जीतेगा toh Jolly ही! Book your tickets for #JollyLLB3 now – https://t.co/2tjdDA8z6v | https://t.co/noS1lvkwLk
In cinemas 19th September #JollyLLB3ThisFriday #JollyVsJolly pic.twitter.com/LB8OlXtehG
— Jolly Mishra – Asli Jolly from Kanpur (@akshaykumar) September 14, 2025
क्यों है इतनी चर्चा?
Jolly LLB 3 इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में अरशद वारसी एक बार फिर जॉली के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अक्षय कुमार ‘जॉली एलएलबी 2’ वाले अपने रोल को दोहराएंगे। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। इसमें कोर्टरूम ड्रामा के साथ हास्य और व्यंग्य का तड़का देखने को मिलेगा। सौरभ शुक्ला एक बार फिर अपने दमदार जज के किरदार में दिखेंगे, जो इस सीरीज का ट्रेडमार्क है। फिल्म में अमृता राव और हुमा कुरैशी भी हैं। पहले दो भागों में दोनों नजर आ चुकी हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ को स्टार स्टूडियोज और कांगड़ा टॉकीज ने प्रोड्यूस किया है।






