Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस का क्रेज हद पार कर चुका है। 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ का ये दूसरा भाग नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बन रहा है। लेकिन अब एक दिलचस्प खबर ने सबको चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म ‘जेलर’ की कहानी का कंटिन्यूएशन नहीं, बल्कि उसका प्रीक्वल होगी। यानी ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन की पुरानी जिंदगी पर कहानी फोकस होगी।
Imran Khan की 10 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी, Happy Patel में दिखी झलक
Jailer 2 को लेकर हुआ बड़ा कंंफ्यूजन
हालांकि, टाइटल में ‘2’ लगने से अब तक कन्फ्यूजन बना हुआ है कि यह फिल्म सीक्वल होगी या प्रीक्वल। हालांकि, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मेकर्स जल्द ही क्लैरिफाई करेंगे कि आखिर फिल्म में पहले की कहानी दिखाई जाएगी या बाद की। इस फिल्म में भी शिवा राजकुमार, मोहनलाल और विनायकन समेत कई अन्य कलाकार सरप्राइज देंगे। अनिरुद्ध इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं और सन पिक्चर्स इसे प्रोड्यूस कर रहा है।
Jailer 2 से पहले इस फिल्म में दिखे थे रजनीकांत
वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले रजनीकांत को फिल्म कुली में गया था। बड़ा बजट होने की वजह से यह फिल्म क्लीन हिट का तमगा हासिल नहीं कर सकी थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि जेलर 2 से रजनीकांत की इंडस्ट्री में वापसी कैसी रहती है।
आमिर खान का अनोखा एलान, वीर दास-कवि शास्त्री की Happy Patel इस दिन से मचाएगी धमाल!








