क्या Samantha Ruth Prabhu करने जा रहीं 1 दिसंबर को शादी? अटकलें हुईं तेज

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें तो पुरानी हैं, लेकिन अब शादी की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। सोशल मीडिया या यूं कहें कि रेडिट पर वायरल रिपोर्ट्स कह रही हैं कि दोनों 1 दिसंबर यानी सोमवार को शादी कर सकते हैं। हालांकि, सामंथा और राज ने अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है।

Tere Ishk Mein की धाकड़ कमाई के बीच दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर पहुंची फिल्म की टीम, लिया आशीर्वाद

क्या शादी करने जा रही हैं Samantha Ruth Prabhu?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में सादगी भरे तरीके से होगी। सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही बुलाए जाएंगे। फैंस तो पहले से ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजने लगे हैं, लेकिन ये सब अभी अनकन्फर्म्ड है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि तैयारियां चल रही हैं, लेकिन ऑफिशियल वर्ड आने तक इंतजार ही बेहतर रहेगा।

Dhurandhar Advance Booking: ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रणवीर सिंह ने किया एलान

कैसे शुरू हुई राज-Samantha Ruth Prabhu की दोस्ती?

सामंथा और राज की नजदीकी की कहानी ‘द फैमिली मैन 2’ से शुरू हुई थी। राज और डीके की जोड़ी ने सामंथा को इस सीरीज में कास्ट किया था। उस वक्त सामंथा तेलुगु एक्टर नागा चैतन्य के साथ शादी में थीं। शूटिंग के दौरान राज और उनकी तत्कालीन पत्नी श्यामली डे से सामंथा की अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी।

Haq: सुपर्ण वर्मा की फिल्म ‘हक’ के कायल हुए सुजॉय घोष, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

पूर्व पत्नी की पोस्ट ने बढ़ाईं अटकलें

2021 में सामंथा का नागा चैतन्य से तलाक हो गया। उसके बाद अफवाहें उड़ीं कि सामंथा और राज के बीच प्यार पनप गया है। कुछ रिपोर्ट्स ने तो राज-श्यामली के अलगाव को भी इसी से जोड़ा गया। इधर, राज की एक्स-वाइफ श्यामली ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ‘डेस्परेट लोग’ हमेशा नकारात्मकता फैलाते हैं। फैंस इसे शादी की अफवाहों से जोड़कर देख रहे हैं। श्यामली का ये पोस्ट वायरल हो गया, लेकिन उन्होंने साफ कुछ नहीं कहा है।

Andre Russell: शाहरुख खान ने आंद्रे रसेल के संन्यास पर दी प्रतिक्रिया, बोले- कोई और जर्सी आप पर अजीब लगेगी

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?