Avengers Doomsday: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) के फैंस के लिए 2024 का सैन डिएगो कॉमिक-कॉन किसी बड़े धमाके से कम नहीं था। टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन के किरदार से दुनियाभर में मशहूर हुए रॉबर्ट डाउनी जूनियर अब एक नए अवतार में लौट रहे हैं। इस बार वह हीरो नहीं, बल्कि खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम बनकर धमाल मचाएंगे।
आयरन मैन से Avengers Doomsday तक का सफर
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने आयरन मैन के रूप में 2008 से 2019 तक एमसीयू को कई सुपरहिट फिल्में दीं। हालांकि, अब वह मार्वल के सबसे बड़े खलनायकों में से एक विक्टर वॉन डूम उर्फ डॉक्टर डूम का किरदार निभाएंगे। यह खबर सुनकर फैंस हैरान हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग इस रोल के लिए किसी नए चेहरे की उम्मीद कर रहे थे। ‘आयरन मैन 3’ के डायरेक्टर शेन ब्लैक ने कॉमिकबुक को दिए इंटरव्यू में कहा, “रॉबर्ट का यह कदम पूरे कॉमिक बुक मूवी इंडस्ट्री को नया जीवन देगा। पहले तो यह फैसला थोड़ा अजीब लगा, लेकिन यह काम करेगा। रॉबर्ट इसमें कुछ खास लेकर आएंगे। मैं इस फिल्म को सबसे पहले देखने वालों में से एक रहूंगा।”
Mirai Box Office Collection North America: मिराय ने उत्तर अमेरिका में की धाकड़ कमाई, जानें कलेक्शन
कब आएगी फिल्म?
रॉबर्ट ने Avengers Doomsday की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होगी। इतना ही नहीं, वह 2027 में आने वाली ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ में भी डॉक्टर डूम बनकर दिखेंगे। इसकी शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है।
दमदार विलेन हो सकते हैं साबित
लोगों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ फैंस इसे मार्वल का मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि डॉक्टर डूम जैसे किरदार के लिए नया चेहरा बेहतर होता। फिर भी, रॉबर्ट की एक्टिंग और स्टार पावर को कोई नकार नहीं सकता। उनका यह विलेन अवतार एमसीयू के इतिहास में सबसे दमदार खलनायकों में से एक बन सकता है।
Bigg Boss 19 में चौंकाने वाला ट्विस्ट, Awez Darbar घर से बाहर, सदमे में फैंस!








