Indigo Glitch: देशभर में बुधवार को हुई इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी खराबी ने लाखों यात्रियों को परेशान कर दिया। फ्लाइट्स रद्द, देरी और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस गड़बड़ी का शिकार तेलुगु सिनेमा के वेटरन एक्टर नरेश भी बने। सुपरस्टार महेश बाबू के सौतेले भाई नरेश ने सोशल मीडिया पर अपनी फ्रस्ट्रेशन शेयर की। वहीं, बिग बॉस फेम एल्विश यादव ने भी एयरपोर्ट की भीड़ की तस्वीर पोस्ट कर तंज कसा।
Indigo Glitch पर फूटा इस एक्टर का गुस्सा
हैदराबाद एयरपोर्ट पर फंसे नरेश ने एक्स पर एक छोटा वीडियो शेयर किया। वीडियो में बंद बोर्डिंग गेट्स के पास उलझे हुए पैसेंजर्स दिख रहे हैं। नरेश ने लिखा, “फ्लाइंग का मजा 90s में खत्म हो गया। सुबह 8:15 बजे हैदराबाद इंडिगो टर्मिनल पहुंचा। सारी फ्लाइट्स लेट। फ्लाइट में खाने के लिए पैक्ड फूड लाया था। शॉपिंग की और लौटा तो ग्राउंड क्रू और पैसेंजर्स के बीच पूरा युद्ध छिड़ा था।।” उन्होंने आगे कहा, “बुरा तो ये कि इंसानों ने स्कैनर बना लिए। वो चश्मे और मास्क वाले एक्टर्स को पहचान लेते हैं। प्राइवेसी का कोई गारंटी नहीं।” पोस्ट खत्म करते हुए नरेश ने लिखा, “काश टाइम मशीन होती तो 90s में लौट जाता। तब इंडियन एयरलाइंस सेफ थीं। अब फ्लाइट्स बैक्टीरिया का पूल बन गई हैं। मास्क जरूरी हो गया।”नरेश विजया निर्मला के बेटे हैं, जो महेश बाबू के पिता कृष्णा की दूसरी पत्नी थीं। नरेश ने तेलुगु सिनेमा में कई रोल किए हैं। हाल ही में वो ‘मास जतारा’ में नजर आए थे।
The fun of Flying ended in the 90s 🥹. Reached in time at HYD Indigo terminal at 8:15 AM. All Indigo flights delayed . Packed food by then to eat in the flight. Shopping & rush back to see a full scale battle between the ground crew and passenger. Filth🤬. To make matters worse,… pic.twitter.com/rj7bCArbgD
— Naresh Vijaya Krishna (@ItsActorNaresh) December 3, 2025
Elvish Yadav ने कसा तंज
इसी बीच बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव ने भी एयरपोर्ट की भीड़भाड़ वाली तस्वीर शेयर की। कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा, “वाह इंडिगो वाह”। ये तंज देखते ही वायरल हो गया। एल्विश के फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं।
Waah Indigo Waah 👏 @IndiGo6E @DGCAIndia pic.twitter.com/raPHmOVyqB
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) December 4, 2025








